लखनऊ :
हाईकोर्ट के परिसर मे महिला का हाई- वोल्टेज ड्रामा,पांचवी मंजिल पर बच्चे को चढ़ी कूदने की दी धमकी।
दो टूक : लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में शुक्रवार की शाम कोर्ट कार्यवाही खत्म होते ही लोगों की जब नजर अचानक छत पर पड़ी तो सांसे थम गई। एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर सी ब्लॉक की पांचवीं मंजिल की छत पर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी। देखते ही देखते अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों की भीड़ जुट गई और करीब एक घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने पूरे परिसर में अफरा-तफरी मचा दी।सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुची और महिला और बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर चैन की सांस ली।
विस्तार:
जानकारी के अनुसार लखनऊ हाईकोर्ट परिसर मे शुक्रवार शाम करीब 4 बजे, कोर्ट की कार्यवाही खत्म होते ही एक महिला मासूम बच्चे को गोंद लेकर सी ब्लॉक के पांचवीं मंजिल पर चढ़ गई जहां से बच्चे सहित कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। लोगों की नजर अचानक छत पर खड़ी महिला पर पड़ी,जिसे देख नीचे मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई।।सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर नीचे जाल बिछाया गया, जबकि महिला को समझाने के लिए ऊपर महिला पुलिस और जवानों की टीम भेजी गई और महिला और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतारा गया। जिसकी पहचान
रूपाली के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में थी और इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
सीआरपीएफ के सुरक्षा अधिकारी आर.के. तिवारी ने बताया कि टीम ने सूझबूझ से काम लेते हुए पहले महिला को बातचीत में उलझाया और सही मौका देखकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। करीब एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला और उसके बच्चे को सकुशल बचा लिया गया।
महिला को समझते हुए अधिवक्ता गण।।
