लखनऊ :
हुसड़ियां रेलवे ब्रिज से महिला ने छलांग लगाकर दी जान,पुलिस जांच मे जुटी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोमती नगर विस्तार इलाके में बुधवार शाम एक महिला ने घर से निकलकर हुसड़िया रेलवे ब्रिज से छलांग लगा दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में महिला को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच के दौरान मृतका की शिनाख्त श्वेता मिश्रा (46) पत्नी शैलेश निवासी विराजखंड, विभूतिखंड के रूप में हुई। उनके पति शैलेश एक मोबाइल कंपनी में अधिकारी हैं। परिवार में दो बच्चे हैं—एक 15 साल का और दूसरा 9 साल का है।
विस्तार :
थाना गोमतीनगर विस्तार के इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के मुताबिक बीते बुधवार देर शाम एक महिला के पुल से कूदने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते मौके पर पहुची पुलिस ने देखा एक महिला सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी हुई है।जिसे उपचार हेतु डॉ. राम मनोहर लोहिया सस्थान, विभूतिखंड भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया।। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला अकेले पुल की ओर जाती दिखी। उसने पुल पर अपनी चप्पल उतारी और फिर नीचे छलांग लगा दी।शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक महिला की पहचान श्वेता मिश्रा (46) पत्नी शैलेश निवासी विराजखंड, विभूतिखंड लखनऊ के रूप में हुई। उनके पति शैलेश एक मोबाइल कंपनी में काम करते है। परिजनों के मुताबिक मृतका बच्चों की आदत को लेकर काफी तनाव में रहती थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल संग अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
