लखनऊ :
बसन्त विहार कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना चिनहट इलाके के बसन्त बिहार कालोनी मे शनिवार को एक महिला ने फांसी लगाकर जान दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फांसी लगाने के कारणों जांच करने मे जुटी हुई है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह थाना चिनहट क्षेत्र अंतर्गत बसन्त विहार कॉलोनी, कमता में कॉलर काशीनाथ शुक्ला द्वारा सूचना दी गई कि उनके मकान में किराए पर रहने वाली एक महिला द्वारा फांसी लगा ली गई है।
उक्त सूचना पर तत्काल थाना चिनहट पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि *निशा सिंह यादव पुत्री जितेंद्र यादव, उम्र करीब 26 वर्ष, मूल निवासी ग्राम पियरा राजपुर, जनपद बक्सर (बिहार) है, जो सोनी उपाध्याय पत्नी राम सेवक उपाध्याय के मकान में किराए पर रह रही थी। मकान मालिक द्वारा बताया गया कि प्रातः लगभग 09:15 बजे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने एवं आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की उपस्थिति में दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां महिला पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई पाई गई।
महिला कांस्टेबल की सहायता से शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया गया तथा पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया।प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
