लखनऊ :
कृष्णा नगर क्षेत्र सब्जी मण्डी में लगी भीषण आग एक दर्जन दुकाने जल कर हुई राख।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र फिनिक्स माल के पास बाराबिरवा सब्जी मण्डी मे गुरुवार देर शाम अचानक भीषण आग लगने से अफरा तरफी मच गयी।देखते देखते आग ने विकराल रुप ले लिया जिसमे करीब दो दर्जन से अधिक दुकाने जल राख हो गई। आग सूचना पाकर मौके पर लगभगदस दमकल की गाड़ियां पहुची और आग बुझाने मे जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार गुरुवार रात कृष्णा नगर क्षेत्र बाराबिरवा सब्जी मण्डी मे अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई। देखते देखते आग ने बिकाराल रुप लिया। मण्डी मे अफरा तफरी का महौल बन गया दुकानो मे रखे गैस सिलेंडर लेकर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। घटना सूचना मिलते ही सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर *फायर ब्रिगेड की लगभग 10 गाड़ियाँ पहुंचीं एवं आग बुझाने का कार्य प्रारम्भ किया गया साथ ही घटना की सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर एवं प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर मय पुलिस बल* के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया गया। पुलिस एवं फायर सर्विस के संयुक्त प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
उक्त अग्निकांड में लगभग 10-12 टिनशेड युक्त दुकानें जलकर क्षतिग्रस्त* हुई हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटनास्थल पर स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है। आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
