शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

लखनऊ : पुलिस ने 75 लाख लूट का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड समेत पांच शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 45 लाख नगद बरामद।।||Lucknow: Police arrested five notorious robbers, including the mastermind, in a robbery of ₹75 lakh and recovered ₹45 lakh in cash.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पुलिस ने 75 लाख लूट का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड समेत पांच शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 45 लाख नगद बरामद।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना विभूति खंड इलाके मे पांच दिन पहले हुई 75 लाख रुपए की लूट का पुलिस टीम ने खुलासा करते हुए लूट के मास्टरमाइंड समेत पांच को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 लाख नगद एवं घटना प्रयुक्त  स्कार्पियो बरामद किया। घटना का मास्टरमाइंड होटल का ड्राइवर ही निकला। गिरफ्तार शातिर लुटेरों के विरुद्ध पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार
पुलिस के अनुसार गुजरात प्रान्त के कारोबारी निकुल सिंह जडेडा से बीते 5 अप्रैल को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने कैश से भरा बैग लूटकर भाग गए थे। जिनकी शिकायत पर थाना विभूति खण्ड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लूट की घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो की मदद से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। और मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय थाना क्षेत्र कठौता झील के पास शुक्रवार को आरोपियों को धरदबोचा और उनके कब्जे से 45 लाख रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो बारंग काली (बिना नम्बर प्लेट) बरामद की गयी। 
सगे भाईयों ने साथी के सनसनी लूट घटना को दिया था अंजाम।
DCP पूर्वी ने बताया कि 75 लाख रुपए लूट काण्ड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस टीम ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट की नगदी एवं वाहन बरामद किया है। जिनका नाम अतुल कुमार रावत ,विशाल सिंह,राहुल यादव,आकाश यादव,अमित गुप्ता है। इनमे राहुल होटल का ड्राइवर है राहुल अकसर विभिन्न जनपदो मे जाकर होटल,बिजनेस का पैसा कलेक्ट करता है इसके द्वारा यह कार्य विगत कई वर्षों से किया जा रहा है । रुपये देख कर कई बार उसके मन में लालच आया परन्तु डर की बजह से पैसो की हेराफेरी नही कर पा रहा था। यह बात उसने अपने चचेरे भाई आकाश यादव को बताई आकाश ने अपने दोस्त सलमान से इस सम्बन्ध में चर्चा किया सलमान जो प्रॉपर्टी ब्रोक्ररी का कार्य मुख्य अभियुक्त राजकुमार, सुमित व विशाल के साथ मिलकर करता था तथा यह लोग अपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त रहते थे । 
प्लानिंग के तहत जब रुपये से भरा बैग होटल पर आ गया तथा होटल से निकलने वाला था । तब इसकी जानकारी राहुल ने आकाश को आकाश ने सलमान को  तथा सलमान ने मुख्य अभियुक्त राजकुमार, सुमित तथा विशाल को दे दी जैसे ही पीडित पैसा लेकर होटल से निकला मौका देखकर स्कार्पियों पर सवारो द्वारा धक्का देकर रुपयों से भरा बैग छीनकर बिना नम्बर प्लेट वाली काली स्कार्पियों पर सवार होकर फरार हो गये। 
गिरफ्तार लुटेरे का विवरण—
01-अतुल कुमार रावत पुत्र रुद्र कुमार रावत निवासी माढ़रमऊ कला थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ उम्र  करीब 32 वर्ष ।
02-विशाल सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह निवासी पिपराघाट दिलकुशा, थाना कैन्ट, लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष ।
03-राहुल यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव नि0- बादशाह खेड़ा तकरोही अमराई गांव थाना इन्द्रानगर लखनऊ उम्र करीब  26 वर्ष ।
04-आकाश यादव पुत्र राम किशोर यादव नि0-बादशाह खेड़ा तकरोही अमराई गांव थाना इन्द्रानगर, लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष।
05-अमित कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 सर्वेश कुमार गुप्ता नि0- तख्वा विराजखंड-5, थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष। 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण।
क्राइम ब्रांच लखनऊ
1.इस्पेक्टर शिवानन्द मिश्रा प्रभारी स्वाट/सर्विलांस 2. उ0नि0 आशुतोष पाण्डेय
3. उ0नि0 राहुल त्रिपाठी 4. उ0नि0 श्री प्रकाश ,5. उ0नि0 प्रशान्त कुमार,
6. उ0नि0  मो0 असलम,7. हे0का0 अतुल कुमार पाण्डेय,8. हे0का0 जीत सिंह,9. हे0का0 अमित कुमार कुशवाहा,10. हे०का० हबीब खान ,11. हे0का0 दिलीप कुमार,12 हे0का0 अरूण कुमार,13. हे0का0 मनोज शुक्ला,
14. हे0का0 पवन कुमार,15.हे0 का0 धीरज ,16. का0 देशराज मुखिया
17. का0 नाहर सिंह,18. का० मुकेश 19. मु0आ0 आकाश यादव थाना-मडियांव,20. आ0 सचिन दूबे थाना मडियांव,
क्राइम/सर्विलांस टीम पूर्वी जोन
1. उ० नि० अमरनाथ चौरसिया, प्रभारी क्राइम/सर्विलांस टीम
2. मु०आ० संदीप पाण्डेय
3. मु0आ0 अमित कुमार सिंह
4. आ० तरनजीत सिंह 
5. आ० विमल चंद पाल
6. आ० प्रदीप कुमार
7. आ० शिवानंद खरवार
8. आ० अजय यादव 
9. आ० दलवीर सिंह
 थाना विभूतिखण्ड पुलिस टीम।
1. अमर सिह प्रभारी निरीक्षक थाना विभूतिखण्ड ,2. का0 आशीर्वाद गौतम 
3. उ0नि0 केशव झा,4. उ0नि0 इरशाद अहमद,5. उ0नि0  सोहेल खान, 
6. उ0नि0 ज्ञान सिंह, 7. उ0नि0 स्वतंत्र कुमार यादव,8. उ0नि0 शिवम कुमार, 
9. उ0नि0 गौरव कुमार, 10. उ0नि0 सिद्दान्त सिंह, 11. उ0नि0  गणेश पटेल, 
12. उ0नि0 अमरीश कुमार,13. हे0का0 अजय कुमार सोनकर,
14. हे.कां.सर्वेश कुमार 15. हे0का0 राजेश चन्द्र यादव, 16. का0 दुर्गेश सिंह, 
17. का0 प्रशान्त राठी, 18. का0 मोनू राठी, 19. का0 निर्भय सिहं इत्यादि।