शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

लखनऊ : जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला बदमश हुआ गिरफ्तार।।Lucknow: The miscreant who violated the district banishment order was arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला बदमश हुआ गिरफ्तार।।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के थाना विकास नगर पुलिस टीम ने  गुंडा एक्ट में जिला बदर किए गए अपराधी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार रजत चौधरी जिला बदर के आदेश का उल्लंघन कर लुक-छिपकर या खुलेआम क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस ने इन्हें दबोचा है और उन्हें आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए जेल भेज दिया है।
विस्तार:
पुलिस के अनुसार दिनाँक 09.04.2026 को थाना विकासनगर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त रजत चौधरी उम्र करीब 23 वर्ष पुत्र श्री राजेश चौधरी निवासी मकान संख्या ई-4/208 सेक्टर एम अलीगंज थाना विकासनगर, लखनऊ को थाना विकासनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जाँच करने पर ज्ञात हुआ कि माननीय न्यायालय संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध और मुख्यालय) पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा वाद संख्या:-157(65)/2025 सरकार बनाम रजत चौधरी थाना विकासनगर के मामले में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3 के अंतर्गत अभियुक्त रजत चौधरी को आदेश दिनांकित 31.10.2025 के माध्यम से 06 माह के लिए लखनऊ से जिला बदर घोषित करने का आदेश पारित किया गया था, उक्त आदेश की सूचना अभियुक्त को दिनाँक 04.11.2025 को करायी गयी थी तथा अभियुक्त द्वारा हस्ताक्षर बनाया गया था, पारित आदेश का ज्ञान, आशय एवं विश्वास होते हुए भी अपने आपराधिक प्रवृत्ति को और ज्यादा विस्तार देते हुये थाना विकासनगर क्षेत्र में उपस्थित होकर जानबूझकर उल्लंघन किया गया, उत्तर प्रदेश गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम 1970 की धारा 3/10 के अन्तर्गत अपराध संख्या 70/2026 पंजीकृत किया गया।
 गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड स्वीकृत करते हुए जिला कारागार लखनऊ निरूद्ध किया गया।  
गिरफ्तार युवक माननीय न्यायालय संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध और मुख्यालय) पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने का कृत्य किया गया है। 
03-अभियुक्त का विवरण/नाम पता-
(1) रजत चौधरी उम्र करीब 23 वर्ष पुत्र श्री राजेश चौधरी निवासी मकान संख्या ई-4/208 सेक्टर एम अलीगंज थाना विकासनगर, लखनऊ। 
04- पंजीकृत अभियोग का विवरण-
(1) मु0अ0सं0 70/2026 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम 1970 थाना विकासनगर  लखनऊ। 
गिरफ्तार करने वाली थाना विकासनगर की पुलिस टीम-
1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह, बीट प्रभारी सब्जी मण्डी, थाना विकासनगर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।
2. उ0नि0 विनोद कुमार, थाना विकासनगर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।
3. मुख्य आरक्षी अनुज कुमार, थाना विकासनगर, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ।