लखनऊ :
गेंहू खेत में लगी भीषण आग, ढाई बीघे गेंहू की फसल जलकर हुई राख।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के भदेसुवा गांव में शनिवार की शाम एक किसान के खेतो में पकी खड़ी गेंहू की फसल में अचानक आग लग गयी।कुछ देर में आग ने ढाई बीघे फसल को अपनी चपेट में ले लिया ओर फसल धू धू कर जलने लगी।सूचना के बाद फायर बिग्रेड वाहन के साथ पहुंचे कर्मियो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिसके चलते अन्य किसानो की फसले जलने से बच गयी।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार लखनऊ के तहसील सरोजनी नगर चिल्लावां निवासी किसान करामत अली सिद्दीकी का मोहनलालगंज क्षेत्र भदेसुवा में खेत है। जिसमें शनिवार की शाम अचानक आग लग गई देखते ही देखते किसान करामत अली सिद्दीकी की ढाई बीघे के करीब गेहू की फसल जलकर रखा हो गयी। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड के दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और अन्य किसानों की फसल बच पायी।
किसान करामत अली सिद्दीकी ने बताया बताया उन्होने भदेसुवा गांव में कृषि योग्य जमीन खरीद रखी है जिसमें गेंहू की पकी फसल खड़ी हुयी थी।
बीते शनिवार की शाम को अचानक से गेहूं की फसल में आग लग गयी। जिसके बाद ढाई बीघे के करीब गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई।
