शनिवार, 11 अप्रैल 2026

गोण्डा- मेंहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी के मौजूदगी में इटियाथोक ब्लाक के पूरेहाडा व ज्ञानापुर में आयोजित हुवा ग्राम चौपाल

शेयर करें:
गोण्डा- भाजपा के स्थापना दिवस के सुअवसर पर मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के इटियाथोक ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरेहाडा और ज्ञानापुर में शनिवार को ग्राम चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित क्षेत्रवासियों को सम्बोधित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। विधायक ने लोगो की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण की कार्यवाही भी प्रेषित की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा गोण्डा संदीप पाण्डेय सहित अनेक भाजपाई व आमजन मौजूद रहे।