शनिवार, 11 अप्रैल 2026

गोण्डा- एसपी ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना को0 नगर में की जनसुनवाई, जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें:
गोण्डा- थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने थाना को0 नगर में जनसुनवाई की। उनके द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान 9 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। इसी प्रकार समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने अपने थानों पर समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। 
इस दौरान राजस्व एवं पुलिस के अधि0/कर्मचारी उपस्थित रहे।