मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

लखनऊ : सब्जी मण्डी में अचानक बस पर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार,मची अफरा-तफरी,गाड़ी जलकर हुई राख।||Lucknow: In the vegetable market, suddenly the high tension wire of electricity fell on the bus, there was chaos, the car was burnt to ashes.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सब्जी मण्डी में अचानक बस पर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार,मची अफरा-तफरी,गाड़ी जलकर हुई राख।
दो टूक : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र सब्जी मण्डी सेक्टर 5 सेक्टर वृन्दावन योजना में बीते सोमवार रात लगभग दस बजे हाईटेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर सड़क के किनारे खड़ी एक बस पर गिर गया, जिससे बस धू-धूकर जलने लगी । आग की लपटें से सब्जी मण्डी में अफरा तफरी मच गई।आग की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना दी । दमकल को दो गाड़ियां मौके पर पहुची और आग पर काबू पाया तब-तक बस पूरी तरह नष्ट हो गई है। यह घटना हाईटेंशन लाइनों के रखरखाव में कमी के कारण हुई। इस तरह की घटना में कोई जनहानि नही हुई।
विस्तार
मिली जानकारी अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना सेक्टर 5 सब्जी इग्नू के पास प्राईवेट बसे खड़ी होती है। वही  ऊपर से बिजली का हाईटेंशन तार गया हुआ है। बीते सोमवार की रात अचानक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर बस पर गिर गया और बस मे आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं दमकल की दो गाड़ियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब-तक बस पूरी तरस जल राख हो गई है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार संजय कुमार ,गॉधी नगर तेलीबाग पीजीआई निवासी की यूपी 32 टी टी 1006 बस है जिस पर शर्ट सर्किट से बिजली का तार टूटकर बस पर गिर गया जिससे बस मे आग लग गई। किसी प्रकार को जनहानि नही हुई है। घटना के दौरान सब्जी मण्डी मे अफरा तफरी मच गई थी स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से आस पास खडे वाहनो और दुकानों हटाया और फायरबिग्रेड की तीन गाड़ियों के दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
सिटी बस से उठा धुआं यात्रियों ने कूदकर बचाई जान।
पीजीआई थाना क्षेत्र में सोमवार शाम छह बजे कमता से स्कूटर इंडिया जा रही सीएनजी सिटी बस संख्या यूपी 32 डीएन 2928 के इंजन से धुआं एवं चिंगारी उठने पर यात्री चिल्लाने लगे। धुआं बढ़ने और यात्रियों के शोर पर बस चालक ने बस को उतरेटिया स्थित शहीद पथ सर्विस लाइन के पास रोका। बस 39 सीटर थी, लेकिन उसमें करीब 56 यात्री सवार थे। धुआं फैलने से बस में खलबली मच गई। यात्रियों को उतार कर दूसरी बसों से गन्तव्य तक भेजा गया। किसी भी प्रकार की कोई हानि नही हुई। बस चालक दिने बताया किबस का फिटनेस अगले माह समाप्त होने वाला है।