मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी में लिप्त युवक गिरफ्तार, 1 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी में लिप्त युवक गिरफ्तार, 1 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 अप्रैल 2026 को थाना फेस-1 नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं बीट पुलिसिंग की मदद से सेक्टर-10 स्थित एक पार्क के पास से अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश पुत्र राम नारायन (उम्र 23 वर्ष) निवासी जे.जे. कॉलोनी, मदनपुर खादर, थाना जैतपुर, जनपद दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त अवैध रूप से गांजा की तस्करी कर रहा था और क्षेत्र में इसकी सप्लाई करने की फिराक में था। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना फेस-1 में मु0अ0सं0 185/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

नोएडा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।।