मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: एलिवेटेड रोड पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार भिड़ंत!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: एलिवेटेड रोड पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार भिड़ंत!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा के सेक्टर-26 के पास एलिवेटेड रोड पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ई-रिक्शा से जा भिड़ी।

हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना सेक्टर-20 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, वहीं ट्रक चालक भी ट्रक लेकर भाग निकला।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर फरार दोनों चालकों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए एलिवेटेड रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया।।