मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

लखनऊ : इन्जीनियर की मौत के बाद दो पत्नियों के परिवार में आपसी विवाद,कोर्ट के आदेश पर पहली पत्नी के बेटे-बहू पर हुई एफआईआर।।Lucknow: Following the death of an engineer, a dispute between the families of two wives has arisen. On court orders, an FIR has been filed against the son and daughter-in-law of the first wife.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
इन्जीनियर की मौत के बाद दो पत्नियों के परिवार में आपसी विवाद,कोर्ट के आदेश पर पहली पत्नी के बेटे-बहू पर हुई एफआईआर।।
दो टूक: राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके मे रहने वाले सिंचाई विभाग से रिटायर इन्जीनियर की लम्बी बिमारी की मौत के बाद इन्जीनियर के पहली और दूसरी पत्नी के परिवार के बीच हुए आपसी विवाद पर कोर्ट के आदेश पर पीजीआई पुलिस ने दूसरी पत्नी की तहरीर पर पहली पत्नी के परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर रही है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र सेनानी विहार तेलीबाग निवासिनी 
शांति ब्यास पत्नी स्व० हरी मोहन ब्यास ने न्यायालय के माध्यम से थाना पीजीआई मे पति के पहली पत्नी के डहू बेटे एवं अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस को दी तहरीर बताया कि पति स्व० हरी मोहन ब्यास सिंचाई विभाग में अधीक्षण अभियन्ता के पद से सेवानिवृत हुए थे जो लम्बी बिमारी के चलते दिनांक 29.01.2025 को हो गयी थी। इसी दौरान मृतक पति की पहली पत्नी की बेटे अभिषेक व्यास पुत्र स्व हरी मोहन्त व्यास 2. ज्योति व्यास पत्नी अभिषेक व्यास ने अपने लोगों के साथ घर में घुसकर नगदी, जेवरात,एवं जरुरी डाक्यूमेंट , एटीएम कार्ड चुरा ले गए। फर्जी तरीके से पेंशन का पैसा निकाल लिया। तेरहवीं के बाद समस्त अभिलेखीय कागजात व रूपये मांगा तो उन्होंने देने से इन्कार कर दिया और कहा तुम्हारे घर पर भी कब्जा कर लूगा, और अगर तुमने इस सम्बन्ध में कहीं कोई शिकायत की तो तुमको जान से मार डालने की धमकी दी। उक्त लोग किसी भी समय हत्या कर नाजायज तरीके सारी सम्पति हड़प लेना चाहते है। 
थाना पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त मामले मे न्यायालय के आदेश पर 20 अप्रैल को मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है। गुण दोष के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।।