गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

लखनऊ : शराब के नशे में पैसा और मोबाइल के लिए दोस्त को पीट पीटकर की हत्या,हुआ गिरफ्तार।Lucknow: Drunken man beat his friend to death for money and mobile phone, arrested./||

शेयर करें:
लखनऊ : 
शराब के नशे में पैसा और मोबाइल के लिए दोस्त को पीट पीटकर की हत्या,हुआ गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना निगोहां क्षेत्रांतर्गत शराब के नशे मे पैस और मोबाइल के लिए एक दोस्त ने दोस्त की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले मे गुरुवार को सनसनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी युवक धनराज उर्फ टाटू को  गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार 7अप्रैल की सुबह थाना निगोहां क्षेत्र बेनीगंज जाने वाली सड़क के किनारे) एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष मृत अवस्था में पक्की सड़क के किनारे पड़ा है मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया उक्त कार्यवाही में मृतक के परिवारिजन भी मौके पर थे जिससे मृतक की पहचान रैंकिश पुत्र बुद्धा उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम नन्दौली थाना निगोहा लखनऊ के रूप में हुई । पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें मृतक के शरीर पर मृत्यु से पहले 10 चोटें पाई गई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण Shock and hemorrhage होना आया और मृतक के भाई लवकुश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पुलिस टीम आरोपी की तलाश शुरु कर दी थी।
गुरुवार को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने हत्या आरोपी 
धनराज उर्फ टाटू पुत्र लक्ष्मण निवासी ग्राम नन्दौली थाना निगोहाँ लखनऊ को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
शराब के नशे मे हुआ विवाद, मारपीट।
पुलिस पूछताछ मे आरोपी ने बताया कि दिनांक-06.04.2026 को मजदूरी करने के बाद वापस आते समय मृतक रैकिश तथा धनराज उर्फ टाटू व नन्दकिशोर नें उतरठिया में ही शराब के ठेके पर शराब पिया तथा उसके बाद मृतक रैकिश तथा धनराज उर्फ टाटू व नन्द किशोर ऑटो में बैठकर निगोहाँ कस्बे तक आए । 
जिसके बाद नन्दकिशोर उपरोक्त ने मृतक रैकिश तथा धनराज उर्फ टाटू से अपने अपने घर जाने के लिए कहा तो धनराज उर्फ टाटू के द्वारा कहा गया कि तुम जाओ हम लोग अभी ठेके पर जाकर शराब पिएंगे उसके बाद अपने अपने घर जाएंगे जिसके बाद नन्दकिशोर उपरोक्त द्वारा कस्बा निगोहाँ स्थित मेडिकल स्टोर से दवा ली गयी तथा करीब 9.15 बजे नन्द किशोर ऑटो में बैठकर अपने घर चला गया । जिसके बाद मृतक रैकिश उपरोक्त तथा धनराज उर्फ टाटू नें ग्राम निगोहाँ में स्थित देशी शराब के ठेके पर जाकर शराब पी ।
 मृतक रैकिश ने अपनी पूरी शराब जल्दी से पी ली उसके बाद आरोपी धनराज उर्फ टाटू का भी पैक उठाकर पीने लगा तो धनराज उर्फ टाटू ने रैकिश के पास बचे 600 रुपये व उसका वन प्लस का एन्ड्रोएड मोबाइल ले लिए, जिसको वापस लेने के लिए आपस में मार पीट हुई। जिसको निगोहां गांव के कुछ व्यक्तियों ने देखा तथा उनको अलग किया। मृतक को जमीन पर पटककर उसके सीने व पेट पर लात-घूंसों से बेरहमी से प्रहार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।