लखनऊ :
बैनर लगाने को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार ने मजदूर और उसके साथी को जमकर पीटा, पुलिस बनी रही मूकदर्शक।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे के मौरावां तिराहे पर शुक्रवार की रात एक चाय की दुकान पर चढकर बैनर लगा रहे मजदूर व उसके साथी की दबंग दुकानदार ने साथियो के साथ मिलकर सरेराह पुलिस कर्मियो के सामने जमकर पिटाई कर दीऔर पुलिस कर्मी मुकदर्शक बने देखते रहे।सभ्रान्त लोगो ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया तब जाकर आरोपियो ने दलित मजदूर व उसके साथी को छोड़ा।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज ने दुकानदार व उसके भाई को हिरासत में लेकर पीड़ित मजदूर की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कोरम पूरा किया।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज क्षेत्र के मऊ गांव निवासी आशीष गौतम ने बताया बीते शुक्रवार की रात नौ बजे के करीब अपने साथी मायाराम के साथ नौ बजे के करीब वो मोहनलालगंज कस्बे के मौरावां तिराहे पर बनी मार्केट के खम्भे पर बैनर लगाने के लिये चढा था तभी चाय दुकानदार शादाब उर्फ शानू व उसके भाई सैफ निवासीगण कस्बा मोहनलालगंज ने दुकान के ऊपर चढकर बैनर लगाने का विरोध करते हुये गाली-गालौज शुरू कर दी।जब उसने विरोध जताया तो दोनो भाईयो ने अपने आधा दर्जन अज्ञात साथियो के साथ मिलकर सरेराह चौराहे पर उसकी व साथी की पिटाई शुरू कर दी।मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे तीन पुलिसकर्मियो के सामने भी आरोपी दलित मजदूर व उसके साथी को पीटते रहे।इस दौरान उधर से गुजरे संभ्रान्त लोगो ने विरोध जताया तब जाकर आरोपियो के दलित मजदूर व उसके साथी को छोड़ा।इस दौरान मारपीट करने वाले आरोपियो को पकड़ने की बजाय पुलिसकर्मी मुकदर्शक बने सारा तमाशा देखते रहे।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने मारपीट करने के आरोपी शानू व उसके भाई सैफ को हिरासत में लेकर पीड़ित मजदूर से तहरीर लेकर दोनो आरोपियो समेत कई अज्ञात के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी है।शनिवार को पुलिस ने दोनो आरोपियो का शांतिभंग में चालान किया।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़ित मजदूर की तहरीर पर आरोपियो पर एनसीआर दर्ज कर दो आरोपियो को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया है।मौके की सीसीटीवी फुटेज निकलवायी गयी जिसमें मारपीट करने वाले अन्य लोगो को भी चिन्हित कर कार्यवाही की जायेगी।
