रविवार, 12 अप्रैल 2026

लखनऊ : नाराज दामाद ने साले और सास को पीटा,ट्रैक्टर चढाकर तोड़ा पैर, एफआईआर दर्ज ||Lucknow: An angry son-in-law beat up his brother-in-law and mother-in-law, broke their legs by running over them with a tractor; an FIR has been filed.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
नाराज दामाद ने साले और सास को पीटा,ट्रैक्टर चढाकर तोड़ा पैर, एफआईआर दर्ज ।
दो टूक  : लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र में बेटी की ससुराल मे बेटी के साथ मारपीट की सूचना पर मां व भाई ने बिटिया के ससुराल पहुंचकर विरोध जताया था नाराज दामाद ने सास व साले की जमकर पिटाई कर दी वहीं बड़े भाई ने ट्रैक्टर का पहिया चढाकर साले का पैर तोड़ा दिया। पुलिस आने से पहले भाग गया।
विस्तार
मोहनलालगंज। कोतवाली क्षेत्र के रायभानखेड़ा गांव निवासी महिला प्रेमा ने पुलिस से शिकायत करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, उसने अपनी बेटी दीपाली की शादी करीब चार साल पहले छिबऊखेड़ा गांव निवासी महाबली से की थी।प्रेमा का आरोप है कि बीते 4 अप्रैल को उसकी बेटी ने फोन कर बताया कि उसके पति ने बुरी तरह पिटाई करने के साथ ही गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर वह अपने बेटे के साथ बेटी के ससुराल पहुंची और दामाद से इस बात का विरोध जताया।आरोप है कि विरोध करने पर दामाद महाबली ने उसके बेटे की जमकर पिटाई कर दी और उसके सीने में दांतों से काट लिया। इसी दौरान दामाद का बड़ा भाई देवसरन ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गया और उसके बेटे को जबरन खींचकर ले गया। आरोप है कि देवसरन ने बेटे के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा दिया, जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया। इसके बाद भी आरोपियों ने उसकी पिटाई की।पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी कि यदि दोबारा मां-बेटे वहां दिखाई दिए तो जान से मार देंगे और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपी दामाद व उसके बड़े भाई पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।