लखनऊ :
ट्रैक्टर एजेंसी संचालक ने प्राफिट का लालच देकर दो लोगो से 50 लाख रुपये ठगकर हुआ फरार।।
एजेंसी में ताला लगाकर संचालक हुआ फरार,पीड़ितो ने एसीपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में एसीपी विकास कुमार पांडे ने प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी व नायाब तहसीलदार गुरूप्रीत समेत राजस्वकर्मियो की मौजूदगी में फरियादियो की शिकायते सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये।पहली शिकायत ज्ञान सिंह निवासी महमूदपुर घुसवल थाना सुशान्त गोल्फ सिटी ने करते हुये बताया तीन वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात मोहनलालगंज में मंहिद्रा ट्रैक्टर आटो मोबाइल एजेंसी के संचालक ओम प्रकाश पांडे निवासी किशुनपुरवा झाझराव जनपद सिद्वार्थनगर से हुयी थी जिसके बाद एजेंसी संचालक ने उसे विश्वास में लेकर कहा जेसीबी बनाने वाली कम्पनी की डीलरशिप मिल गयी है अगर पैसा लगाओगे तो प्राफिट सहित वापस मिलेगा।झांसे में आकर 22दिसम्बर2023 को एजेंसी संचालक के खाते में दो बार मे 35लाख रूपये आरटीजीएस कर दिया।जिसके बाद जल्द ही एजेंसी मिलने की बात कहकर टालता रहा ओर अचानक से शोरूम में ताला लगाकर भाग गया।दूसरी शिकायत अरविंद कुमार निवासी बसंतखेड़ा थाना सरोजनीनगर ने करते हुये बताया एजेंसी संचालक ओम प्रकाश पांडे ने जेसीबी बनाने वाली कम्पनी की डिलरशिप मिलने का झांसा देकर उससे भी 15लाख रूपये की ठगी की।एसीपी ने दोनो पीड़ितो की शिकायतो को गम्भीरता से लेते हुये प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी को जांच कर कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये।
