शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

लखनऊ : बहू ने सास की हत्या कर शव को दफनाया,पहुंची पुलिस,मचा हड़कंप, केस दर्ज।||Lucknow: Daughter-in-law murdered her mother-in-law and buried her body. Police arrived, causing a commotion and a case was registered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बहू ने सास की हत्या कर शव को दफनाया,पहुंची पुलिस,मचा हड़कंप, केस दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली काकोरी इलाके मे एक बहू पर आरोप है सास को कीटनाशक दवा खिलाकर हत्या कर दी और इसके बाद शव को मिट्टी मे दफना दिया। घटना की सूचना पाकर पहुची पुलिस ने घटना की छानबीन मे जुट गई। मिली तहरीर के आधार पर दो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को मनोज पुत्र दिर्गज रावत निवासी ग्राम इब्राहिम गंज, थाना काकोरी लखनऊ ने स्थानीय थाने पर  सूचना दी गई कि दिनांक बीते 5 अप्रैल की शाम को उसकी पत्नी शालिनी देवी ने उसकी माता शांति देवी (उम्र लगभग 65 वर्ष) को रोटी में कीटनाशक दवा मिलाकर खिला दी गई। रोटी खाने के पश्चात शांति देवी की तबीयत बिगड़ गई तथा दिनांक 06.04.2026 की रात्रि में उनकी मृत्यु हो गई। आरोप है कि घटना के उपरांत मृतका के शव को बिना सूचना दिए जमीन में दफना दिया गया।
उक्त कीटनाशक दवा शालिनी देवी को उसकी ननद के पुत्र करन पुत्र पप्पू निवासी ग्राम बरहा ज्ञानपुर थाना सोहरामऊ, जनपद उन्नाव के कहने पर दी गई थी। 
मिली सूचना के आधार पर थाना काकोरी पर मु0अ0सं0 129/2026 धारा 61(2)/103(1)/123  बनाम 1.शालिनी 2.करन पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को जमीन से निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु  जिलाधिकारी से आवश्यक पत्राचार किया जा रहा है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।अन्य विधिक एवं साक्ष्यात्मक कार्यवाही प्रचलित है।