बुधवार, 8 अप्रैल 2026

लखनऊ : मकान का फर्जी तरीके से खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज||Lucknow: A case has been filed against a gang involved in fraudulent house purchases and sales.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
मकान का फर्जी तरीके से खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज ।।
गिरोह ने दूसरे का मकान दिया था बेच,लोन लेने बैंक गई तो हुई जानकारी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ थाना बिजनौर क्षेत्रांतर्गत कस्बे मे फर्जी तरीके से जमीन बेचने वाले गिरोह के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर बिजनौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि अपनी जमीन पर लोन लेने बैंक गई तब पता चला कि हमारा मकान किसी ने फर्जी तरीके से बेच दिया है और उस पर लोन भी करा गया है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार मनीषा सिंह पत्नी शिला नाथ सिंह, निवासिनी सौभाग्य एल्डिको उ‌द्यान-2, रायबरेली रोड पीजीआई  लखनऊ ने थाना बिजनौर मे तहरीर देते हुए धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस को दी तहरीर मे इनका आरोप है कि बिजनौर कस्बे में पीड़िता का दो भूखण्ड है दोनो पर मकान बना हुआ है जिसकी रजिस्ट्री दिनांक 23.01.2023 मे कराया गया था। उनमे से आधे हिस्से में बने एक मकान को मैंने दिनांक 26.11.2025 को विकास कुमार सिंह को बेच दिया तथा माह मार्च 2026 में विकास कुमार सिंह ने अपने एक परिचित को शेष बचे हिस्से का दूसरा मकान दिलाना चाहा जिस पर उनके द्वारा जब जाँच पड़ताल करते हुये आईसीआईसीआई बैंक में लोन के लिये अप्लाई किया गया तो मुझे पता चला कि मेरा वह शेष मकान किसी महिला मनीषा सिंह पत्नी शीला नाथ सिंह निवासिनी-डी-115, सेक्टर-डी, एलडीए कालोनी कानपुर रोड लखनऊ द्वारा फर्जी तरीके से सीमा डंग पत्नी अरुण कुमार डंग निवासिनी-सी-120, सी-ब्लाक, इन्दिरा नगर, लखनऊ को बेच दिया है उक्त विक्रय विलेख में सुभाष चन्द्र पुत्र हरि चन्द्र पता-164 डीडीए जनता फ्लैट्स, सफदरगंज, साउथ वेस्ट दिल्ली व अंकित सिंह पुत्र रणविजय सिंह पता-63 चालकपुर, जमीन रसूलपुर, आजमगढ़ गवाहान है तथा सम्पत्ति पर गृहम हाउसिंग फाइनेंस द्वारा 28,20,107/- रू0 का लोन श्रीमती सीमा डंग पत्नी अरुण कुमार डंग द्वारा फर्जी तरीके से कराया गया है। इस विक्रय विलेख में न सिर्फ क्रेता व गवाहान अपितु विक्रेता भी संदिग्ध गिरोह चलाकर फर्जी तरीके से लोन करा बैंक में भोले-भाले लोगों के साथ धोखा व कूटरचित दस्तावेज तैयार करते हुए जालसाजी की हैं।
फिलहाल थाना बिजनौर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच पड़ताल शुरु कर दिया।