बुधवार, 8 अप्रैल 2026

लखनऊ : आशियाना में किशोरी को बंधक बना कर किया गैंग रेप,बदहवास मिली युवती।Lucknow: A teenage girl was held hostage and gang raped in a house; the girl was found in a distraught state.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
आशियाना में किशोरी को बंधक बना कर किया गैंग रेप,बदहवास मिली युवती।
आंधी-बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकी थी नाबालिग।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में बारिश के बीच सामने आई दरिंदगी की घटना ने पूरे शहर को हिलाकर कर रख दिया। मंगलवार रात निर्माणाधीन मकान में किशोरी के साथ गैंगरेप मामला  है नाबालिग  लड़की निर्माणाधीन मकान बेसुध हालत मिली उसके हाथ-पैर बंधे थे। 
पीड़िता के भाई के मुताबिक काम करके लौट रही बहन आंधी-बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकी थी जहां उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया और ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत मे लेकर जांच-पड़ताल एवं अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्रांतर्गत सेक्टर एम में मंगलवार की देर शाम एक किशोरी पास के एक घर में बच्चों की देखभाल का काम कर के घर वापस जा रही थी। आंधी पानी के दौरान एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बारिश से बचने के लिए रुकी और वही काम करने वाले मंजदूरों ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और किशोरी को बेसुध अवस्था मे छोड़कर फरार हो गए। किशोरी जब घर नही पहुची तो परिजन उसकी तलाश शुरु की शक होने पर पास के  निर्माणाधीन बिल्डिंग में खोजबीन की गई जहां तीसरी मंजिल पर किशोरी बदहवास हाथ पैर और मुंह कापड़ा ठूसे हुए हालत मे मिली। लोगों को देखते हुए आरोपी भागने लगेदो आरोपी छत से कूद गए, जिससे उन्हें चोट आई। शोर सुनकर आस-पास के लोग जुट गए। पांचों आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। 
पुलिस ने घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम बुलाया साक्ष्य जुटाते हुए अग्रिम कार्रवाई मे जुट गई है।
पुलिस का कहना है-मौके से पांच लोगों को हिरासत मे लिया गया है सभी सीतापुर जनपद के रहने वाले है। पूछताछ में लड़की ने अपना बयान दिया है।  बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले मे कार्रवाई की जा रही है।
डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि थाना आशियाना क्षेत्र मे किशोरी के साथ दुष्कर्म की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत मे ले लिया है घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है। पीड़िता के बयान एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले मे अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
DCP मध्य विक्रांत वीर की बाईट---