लखनऊ :
दबंगों ने मारपीट कर छीना रिवाल्वर और मोबाइल,तीन गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्रांतर्गत बीते सोमवार की रात एक होटल मे जन्मदिन की पार्टी मे कार निकालने को लेकर दो पक्षों मे विवाद हो गया दबंगों ने मारपीट कर लाईसेंसी रिवाल्वर एवं मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने पूछताछ एवं छानबीन के उपरांत पीड़ित की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीम ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर छीनी गयी पिस्टल व मोबाइल बरामद किया।।
विस्तार:
पुलिस के अनुसार कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्रांतर्गत बीते सोमवार 6 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे एंट्रास होटल में जन्मदिन पार्टी के दौरान कार निकालने को लेकर दो पक्षों मे आपसी विवाद के दौरान मारपीट की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुचकर पूछताछ की तो पता चला कि जन्मदिन पार्टी में सामिल होने आए
हेमंत सोनी और उनके भाई शंकर सोनी निवासी तेलीबाग पीजीआई तथा विपक्षी रवि उर्फ विक्की सिंह, आर्यन सिंह, प्रिंस सिंह निवासी ग्राम हरिकंशगढ़ी मोहनलालगंज के बीच विवाद हुआ था । जिसमे हेमंत सोनी और उनके भाई के साथ मारपीट की तथा उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर, मोबाइल फोन और सोने की चेन छीन लिया।पीड़ित हेमंत सोनी ने स्थानीय कोतवाली मोहनलालगंज में नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया।
पुलिस के अनुसार मिली तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 132/2026 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत दर्ज कर ।पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी रवि सिंह उर्फ विक्की सिंह पुत्र स्व0 दशरथ सिंह निवासी हरकंसगड़ी थाना मोहनलालगंज लखनऊ 2.आर्यन सिंह पुत्र कृष्ण कुमार निवासी हरकंसगड़ी थाना मोहनलालगंज लखनऊ 3.राज त्रिवेदी पुत्र स्व0 हनुमान त्रिवेदी निवासी हुलास खेड़ा थाना मोहनलालगंज लखनऊ को हिरासत में लेकर छीनी गयी पिस्टल व मोबाइल बरामद किया है।
