लखनऊ :
DCP साउथ पत्रकारों से हुए रुबरु,कहा कानून ब्यवस्था पर होगा फोकस।।
पुलिस-प्रेस के बीच बेहतर तालमेल को लेकर चर्चा हुई।।
दो टूक : लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट साउथ जोन के नवागत DCP अमित कुमार आनंद ने मंगलवार को स्थानीय पत्रकारों से शिष्टाचार भेंट वार्ता एवं परिचय प्राप्त किया और फील्ड में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा किया।।
विस्तार :
DCP साउथ अमित कुमार ने अपना परिचय देते हुए आए हुए पत्रकार बन्धुओं से परिचय प्राप्त किया। अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए पत्रकारों के कठिन कार्यों की सराहना करते हुए थाना प्रभारियों को सकारात्मक निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अपराध नियंत्रण, क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिस-प्रेस के बीच बेहतर तालमेल को लेकर चर्चा हुई।
डीसीपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस-पब्लिक संवाद बेहतर बनाने की बात कही है और सोशल मीडिया की निगरानी तथा क्षेत्र में अपराधों को कम करने की प्रथम प्राथमिकताएं रहेगी। जनता की समस्याओं को सुनने और थाना स्तर पर उचित व्यवहार किया जाएगा। और जमीन पर बेहतर काम करने का आश्वासन दिया।
वहीं पत्रकारों ने क्षेत्र में बढ़ते अपराधों और महिला की सुरक्षा तथा चौराहों पर अतिक्रमण को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
