लखनऊ :
भाजपा ने अमेठी मे लिकाली नारी आक्रोश पद यात्रा,कांग्रेस को कोसा।।
दो टूक : लखनऊ अमेठी में भाजपा अमेठी मंडल अध्यक्ष पंकज नयन पटेल के नेतत्त्व मे रामबाग अमेठी से नारी आक्रोश पद यात्रा निकाली गई जिसमें,सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा लेते हुए आक्रोश प्रगट किया।
विस्तार:
लखनऊ के मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र अमेठी गोसाईगंज में महिलाओं के सम्मान को लेकर बुधवार को नारी आक्रोश पद यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। मण्डल अमेठी में नारी शक्ति के आक्रोश को स्वर देने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए पदयात्रा निकाली गई। विपक्ष ने मोदी सरकार द्वारा संसद में लाए गए महिला आरक्षण को लागू करने के लिए लाएगे बिल को कांग्रेस ने गिराने का जो पाप किया है, उसे महिलाएं कभी नही भूलेगी। भाजपा ने नारी सम्मान और जागरूकता के नारे लगाते हुए महिलाओ के अधिकार पर,वार कांग्रेस है जिम्मेदार का नारा लगाते हुए नारी आक्रोश पद यात्रा निकाल कर जागरूक किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलामंत्री विनोद पटेल,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष दीपचंद वर्मा जी,जिला प्रतिनिधि रामसिंह मौर्य,मंडल महामंत्रीगण डी डी. त्रिपाठी, उमाकांत साहू , मण्डल उपाध्यक्ष संतोष सिंह, अंकित प्रजापति, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती ज्योति गुप्ता, सभासद राम प्रताप, प्रधान बस्तिया देवेंद्र चौधरी, दीपक त्रिपाठी,रामविलास कश्यप,दीपक कुमार, सहित सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्तियों ने सहभागिता की ।।
