मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

लखनऊ : फर्जी रजिस्ट्री करने वाला LDA का बाबू हुआ गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।||Lucknow: LDA clerk who did fake registration was arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
लखनऊ :  
फर्जी रजिस्ट्री करने वाला LDA का बाबू हुआ गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।
दो टूक : लखनऊ आर्थिक अपराध शाखा द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के भूखण्डो को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाला फरार चल रहे बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार लखनऊ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा वर्ष 2022 में LDA द्वारा दर्ज कराए गए जालसाजी एवं धोखाधड़ी के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अहम सफलता प्राप्त की गई है। FIR संख्या 814/22 (LDA प्रकरण) में वांछित अभियुक्त धीरज श्रीवास्तव को न्यायालय द्वारा जारी NBW के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त LDA में कर्मचारी है तथा प्लॉट से संबंधित जालसाजी एवं धोखाधड़ी में संलिप्त पाया गया है। उक्त प्रकरण में एक अन्य अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जबकि अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। लखनऊ पुलिस आमजन के हितों के विरुद्ध कार्य करने वाले ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त एवं निरंतर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।।
लखनऊ आर्थिक अपराध शाखा के उ0नि0 अकबर अली मय टीम ने मु.अ.सं.- 814/2022 धारा 419/420/467/ 468/471/120बी भा0द0वि0 थाना गोमतीनगर लखनऊ मे पंजीकृत अभियोग मे फरार चल रहे लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्डो को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने वाला लखनऊ विकास प्राधिकरण का कर्मचारी जो काफी समय से फरार चल रहा था, को आज दिनांक 07.06.2022 को गिरफ्तार किया गया । 
पुलिस के मुताबिक  दिनांक 14.12.2022 को माधवेश कुमार उप सचिव एलडीए, पुत्र शिवदत्त यादव पता- 404 आई ब्लाक ग्रीनवुड अपार्टमेन्ट गोमतीनगर विस्तार द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्डो को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करने के सम्बन्ध मे मु.अ.सं.- 814/2022 धारा 419/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 बनाम धीरज श्रीवास्तव कनिष्ठ लिपिक कर्मचारी कोड-3014 पुत्र रवीन्द्रनाथ श्रीवास्तव निवासी 538K/573 श्रीपुरम त्रिवेणीनगर थाना अलीगंज लखनऊ व अन्य  थाना गोमतीनगर मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसकी विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु अभियोग को श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त (अ0 एवं मु0) के आदेशानुसार आर्थिक अपराध शाखा स्थानान्तरित किया गया था। 
           विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए, दिनांक 22.01.2026 को माननीय न्यायालय से फरार अभियुक्त धीरज श्रीवास्तव कनिष्ठ लिपिक कर्मचारी कोड-3014 पुत्र रवीन्द्रनाथ श्रीवास्तव निवासी 538K/573 श्रीपुरम त्रिवेणी नगर थाना अलीगंज लखनऊ का NBW वारण्ट प्राप्त किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 07.04.2026 को उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही अभियुक्त के विरूद्ध प्रचलित है ।  
-पंजीकृत अभियोग - 
1- मु0अ0सं0-  814/2022 धारा 419/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 थाना गोमतीनगर
अपराध का उद्देश्यः-
धोखाधड़ी व कूटरचित प्रपत्र तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री करके अनुचिक लाभ प्राप्त करना । 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण।
1. धीरज श्रीवास्तव उम्र करीब 55 वर्ष पुत्र रवीन्द्रनाथ श्रीवास्तव निवासी 538K/573 श्रीपुरम त्रिवेणी नगर थाना अलीगंज लखनऊ जोकि लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात था। जिसके द्वारा अपने कर्मचारी कोड-3014 पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्डों को फर्जी व्यक्ति (क्रेता) के नाम पर एलॉटमेण्ट करते हुए उसको विक्रय कर अनुचित लाभ प्राप्त करना था ।   
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1- उपनिरीक्षक अकबर अली  2- उपनिरीक्षक महेश दत्त शुक्ला,3- उपनिरीक्षक मनमोहन दुबे,4- का0 आकाश कुमार दिवाकर,5- का0 तरुण आर्थिक अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ