मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: जनपद न्यायालय परिसर में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू, 13 अप्रैल तक आवेदन का मौका!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: जनपद न्यायालय परिसर में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू, 13 अप्रैल तक आवेदन का मौका!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//गौतम बुद्ध नगर, 07 अप्रैल 2026 ,जनपद न्यायालय परिसर गौतमबुद्धनगर में विभिन्न दुकानों एवं व्यवसायिक स्थलों के आवंटन को लेकर प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक व्यक्तियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिसके तहत वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

अध्यक्ष, नीलामी समिति जनपद न्यायालय गौतमबुद्धनगर के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए न्यायालय परिसर में विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों हेतु स्थान चिन्हित किए गए हैं। इनमें पार्किंग/स्टैंड, कैंटीन (प्रथम एवं द्वितीय), फोटोस्टेट मशीन, कम्प्यूटर टाइपिस्ट, फोटोग्राफर, स्टेशनरी शॉप, स्टांप वेंडर और मेडिकल स्टोर जैसे महत्वपूर्ण व्यवसाय शामिल हैं।

निविदा प्रक्रिया के तहत इच्छुक आवेदक केन्द्रीय नजारत, जनपद न्यायालय गौतमबुद्धनगर से 10 अप्रैल 2026 सायं 4:00 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में निर्धारित शुल्क जमा कर निविदा फार्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद सभी आवश्यक औपचारिकताओं एवं शर्तों को पूर्ण करते हुए आवेदन पत्र 13 अप्रैल 2026 सायं 4:00 बजे तक उसी कार्यालय में जमा करना होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त सभी निविदाओं को 15 अप्रैल 2026 को सायं 04:30 बजे जनपद न्यायालय परिसर स्थित मीटिंग हॉल में नीलामी प्रक्रिया के तहत खोला जाएगा। इस दौरान पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर द्वारा जारी इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इच्छुक लोगों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठा सकें।