शनिवार, 18 अप्रैल 2026

लखनऊ : DCPसाउथ ने अर्दली रूम में लंबित विवेचनाओ की समीक्षा,लापरवाही पर लगायी फटकार।।||Lucknow: DCP South reviewed pending investigations in the orderly room and reprimanded those found negligent.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
DCPसाउथ ने अर्दली रूम में लंबित विवेचनाओ की समीक्षा,लापरवाही पर लगायी फटकार।।
दो टूक : लखनऊ कमिश्नरे DCP साउथ ने मोहनलालगंज व नगराम,निगोहां थानो का अर्दली रूम लेकर लम्बित विवेचनाओ की समीक्षा की,लापरवाही पर मातहतो के पेंच कसे है और सख्त दिशा निर्देश दिया। 
विस्तार : 
दक्षिणी जोन के पुलिस उपायुक्त अमित कुमार आनन्द ने शनिवार की शाम मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर सर्किल के मोहनलालगंज,निगोहां, नगराम थानो का अर्दली रूम लेकर मातहतो के पेंच कसे।डीसीपी अमित कुमार आनन्द ने एसीपी विकास कुमार पांडे की मौजूदगी में थानावार दारोगाओ को अर्दली रूम में बारी बारी से बुलाकर लम्बित विवेचाओ की समीक्षा कर विवेचनाओ के जल्द निस्तारण के निर्देश दिये।उन्होने विवेचनाओ के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले दारोगाओ को फटकार लगायी।डीसीपी ने सभी थाना प्रभारियो को को मालों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।इसके अलावा थाने पर प्राप्त एनबीडब्लू,कुर्की एवं वारण्ट तामीला की स्थिति का भी अवलोकन किया।उन्होने अवैध कच्ची शराब समेत मादक पदार्थो की बिक्री व अवैध खनन पर पुरी तरह रोक लगाये जाने के निर्देश दिए।वही थानों पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण और तेजी से करने के निर्देश दिए। अपराध की समीक्षा करते हुये हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी व गैंगेस्टरो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।डीसीपी ने प्रभारी निरीक्षको समेत दारोगाओ से कहा की लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, थाना क्षेत्रों में होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेकर पीड़ितो को न्याय दिलाने का काम करे।उन्होने चोरी व नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिये थाना क्षेत्रो में गश्त बढाने के निर्देश दिये।अर्दली रूम खत्म होने के बाद डीसीपी ने एसीपी व प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा का अहसास कराया।अर्दली रूम में मोहनलालगंज इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी,निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी,नगराम थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी कुमार समेत सभी उपनिरीक्षक मौजूद रहें।