भारतीय किसान यूनियन अवधेश में संगठन विस्तार, इटावा व प्रदेश स्तर पर नई नियुक्तियां घोषित!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक// इटावा/उत्तर प्रदेश।
भारतीय किसान यूनियन अवधेश के राष्ट्रीय कार्यालय पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता की संस्तुति पर संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया गया।
बैठक के दौरान संतोष कुमार यादव को इटावा का जिला अध्यक्ष, मनोज कुमार को जिला उपाध्यक्ष इटावा तथा राजपाल सिंह यादव को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों को संगठन के विस्तार और किसानों की आवाज को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नव नियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राजेश कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी संजू, कार्यालय प्रभारी शिबू, जिला अध्यक्ष कन्नौज तथा सुनील मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी समितियों का गठन सुनिश्चित करें, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि किसान हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर कार्य करता रहेगा और नई नियुक्तियां इसी दिशा में एक सशक्त पहल हैं।
