रविवार, 19 अप्रैल 2026

लखनऊ :फर्जी फर्म मालिक बनकर ट्रक मे लदी 1180 बोरी पीओपी का किया खेल,हुए तीन गिरफ्तार।||Lucknow:Three arrested for allegedly posing as owners of a fake firm and smuggling 1,180 bags of POP into a truck.||

शेयर करें:
 लखनऊ :
फर्जी फर्म मालिक बनकर ट्रक मे लदी 1180 बोरी पीओपी का किया खेल,हुए तीन गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज में फर्जी फर्म मालिक बनकर 
 धोखाधड़ी करके ट्रक ड्राइवर को गुमराह कर ट्रक में लदी 1180 बोरी पीओपी उतरवा लेने की घटना का पुलिस टीम ने घटना का खुलासा करते हुए तीन जालसाजों को गिरफ्तार इनके कब्जे से 1180 बोरी पीओपी व घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिलें व 04  मोबाइल फोन बरामद किया।
विस्तार :
कोतवाली गोसाईगंज इस्पेक्टर डी.के. सिंह ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत गठित टीम द्वारा राजस्थान से पीओपी लेकर बाराबंकी जा रहे ट्रक से फर्म का फर्जी मालिक बनकर धोखाधड़ी करके ट्रक ड्राइवर को गुमराह कर थाना गोसाईगंज क्षेत्रान्तर्गत बस अड्डे के पास ट्रक में लदी 1180 बोरी पीओपी उतरवा लेने वाले तीन आरोपियों को शनिवार को थाना गोसाईगंज व सर्विलांस टीम जोन दक्षिणी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 1180 बोरी पीओपी व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटर साइकिलें व 04 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार दिनांक 04.04.2026 को ट्रक चालक बलराज सिंह पुत्र फौजा सिंह निवासी ग्राम ठूठयावाली कैच्चया जनपद मनसा पंजाब के द्वारा दन्तौर राजस्थान से पीओपी (सकरनी ब्रांड) की बोरियां लाद कर जिला बाराबंकी उ.प्र. लाया जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र गोसाईगंज जनपद लखनऊ में ट्रक ड्राइवर को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके बताया गया कि तुम जो माल लेकर बाराबंकी जा रहे हो मैं उस फर्म का मालिक बोल रहा हूं, उस माल को गोसाईगंज में ही उतारना है। मैं अपना मुंशी भेज रहा हूं। तत्पश्चात ट्रक ड्राइवर को दूसरे नम्बर से फोन जाता है कि मालिक से तुम्हारी बात हुई होगी, मैं माल उतरवाने आ रहा हूं। उसके कुछ समय बाद 03 लोग डाला व ट्रैक्टर ट्राली लेकर ट्रक ड्राइवर के पास आते हैं और उसे विश्वास में लेकर माल उतरवा लेते हैं और पीओपी की बोरियों को डाला व ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से ग्राम कबीरपुर में स्थित अपने लिये हुए किराये के कमरे में रखवा देते हैं। उसके बाद ट्रक चालक राजस्थान वापस चला जाता है। उसके बाद भाड़े हेतु माल भेजने वाली कम्पनी के द्वारा भिलवल बाराबंकी स्थित फर्म से सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि माल तो अभी तक मेरे पास पंहुचा ही नहीं है। तत्पश्चात ट्रक चालक से पूछे जाने पर उसके द्वारा बताया गया कि मैंने माल फर्म मालिक के कहने पर उसके मुंशी को गोसाईगंज लखनऊ में उतरवा दिया है जिसके द्वारा मुझे प्राप्ति रशीद भी दी गयी है। 
घटना संदिग्ध लगने पर ट्रक चालक व राजस्थान की पीओपी कम्पनी द्वारा उन नम्बरों से सम्पर्क किया गया जिनसे ट्रक चालक को फर्म मालिक व मुंशी बनकर फोन किया गया था, लेकिन कोई भी नम्बर नहीं लगा। उसके बाद ट्रक चालक को अपने साथ धोखाधड़ी होने का पता लगता है और फिर चालक के द्वारा थाना गोसाईगंज में आकर घटना के सम्बन्ध में दिनांक 14.04.2026 को मु0अ0सं0 138/26 धारा 318(4)/319(2)/61(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। 
तदोपरान्त थाना गोसाईगंज को घटना की जानकारी होने पर सुश्री सारिका चौधरी (प्रशि0) IPS द्वारा घटना के त्वरित व सफल अनावरण के लिये 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं घटनास्थल के आस-पास लगे एवं लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल नम्बरों को सर्विलांस टीम की मदद से डेवलप किया गया, सर्विलांस साक्ष्य एकत्रित किये गये जिससे कि घटना में संलिप्त अपराधियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे कि दिनांक 17.04.2026 की शाम को सर्विलांस टीम की मदद से घटना में शामिल तीन आरोपियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नीचे बेली अण्डरपास से गिरफ्तार कर लिया गया, अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
अपराध करने का तरीका—
    अभियुक्तगण द्वारा सडक के किनारे खडे हुए वाहनो पर लिखे हुए फोन नंबर पर बात करते हुए (ड्राइवर) को झांसे मे लेकर समय व स्थान देकर धोखा धडी करते हुए उनके माल को  किसी अन्य स्थान पर उतरवा लेना । 
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1. तौफीक आलम पुत्र रफीक निवासी हरिहरपुर थाना तमकोहीराज जनपद कुशीनगर उम्र करीब 19 वर्ष
2. राजबाबू पुत्र राजू बाबू निवासी ग्राम हरिहरपुर थाना तमकोहीराज जनपद कुशीनगर उम्र करीब 20 वर्ष
3. गुलाम गौस पुत्र शमीम आलम निवासी हरिहरपुर थाना तमकोहीराज जनपद कुशीनगर उम्र 21 वर्ष
पंजीकृत अभियोग:-
 1.मु0अ0सं0 138/26 धारा 318(4)/319(2)/61(2)/317(2) बीएनएस थाना गोसाईगंज, लखनऊ 
बरामदगी विवरण:-
1. 1180 बोरी पीओपी (सकरनी ब्रांड)
2. एक अदद मोटर साइकिल टीवीएस अपाचे (वाहन संख्या UP57-CC-0636)
3. एक अदद मोटर साइकिल पल्सर (वाहन संख्या UP57-BV-2398)
4. 04 अदद मोबाइल फोन