लखनऊ :
CCTV कैमरा बना चोरो के लिए काल,दो पेशावर चोर गिरफ्तार,चोरी के वाहन बरामद।
घर के सामने से ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो पेशावर चोर गिरफ्तार,चोरी वाहन बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णा नगर पुलिस टीम ने दो शातिर पेशावर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कब्जे से चोरी, वाहन बरामद (02 अदद ई-रिक्शा, 03 अदद मोटर साइकिल) बरामद । पुलिस ने पांच सौ CCTV कैमरो को सर्च कर शातिर चोरो तक पहुची और माल समेत दो को पकड़ कर दो चोरी की घटनाओं का खुलासा किया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना कृष्णा नगर क्षेत्र प्रेमनगर आलमबाग निवासी नटवर लाल गौर ने बीते 13 अप्रैल को थाना कृष्णा नगर मे लिखित देते हुए घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा नं0-UP32RT0873 को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। तथा इसी क्रम थाना कृष्णानगर
आशुतोष नगर शिवम पार्क मे रहने वाले
सूरज वर्मा ने बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज करा रखा था। घटनाओं के सफल अनावरण एवं अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी महोदय के निर्देशन में 04 पुलिस टीमें गठित की गयीं । जिनके द्बारा लगभग 400-500 सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की गई। तथा आज दिनांक 27.04.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर आशाराम बापू मार्ग से दो शातिर पेशावर चोरो को पकड़ कर उनके कब्जे से दो वाहन चोरी के बरामद किये गये तथा निशादेही पर 03 अदद अन्य चोरी के वाहन की बरादमगी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार शातिर युवक शैलेन्द्र के विरुद्ध लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. शैलेन्द्र पुत्र स्व0 भगवानदास उर्फ भगवानदीन निवासी किराये का मकान -म0नं0 82/2 आसरा कालोनी हंसखेडा थाना पारा जनपद लखनऊ व स्थायी पता देवीगंज रामादेवी थाना चकेरी जनपद कानपुर उम्र लगभग 20 वर्ष।
2. नितेश कुमार शाह पुत्र प्रेमनाथ शाह निवासी कर्ताराम वर्मा के किराये का मकान कन्हैया माधवपुर-द्वितीय बेगरिया थाना दुबग्गा उम्र करीब 19 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास-
• अभियुक्त शैलेन्द्र के विरुद्ध कुल-10 अभियोग पंजीकृत हैं-
1. मु0अ0सं0-0328/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना पारा जनपद लखनऊ
2. मु0अ0सं0-0342/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना पारा जनपद लखनऊ।
3. मु0अ0सं0-0360/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना पारा जनपद लखनऊ।
4. मु0अ0सं0-0460/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना पारा जनपद लखनऊ ।
5. मु0अ0सं0-0558/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएसथाना पारा जनपद लखनऊ ।
6. मु0अ0सं0-0559/25 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस, थाना पारा जनपद लखनऊ ।
7. मु0अ0सं0-08/24 धारा 379/411भादवि थाना नाका हिन्डोला जनपद लखनऊ ।
8. मु0अ0सं0-032/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ ।
9. मु0अ0सं0-165/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कृष्णानगर लखनऊ, कमिश्नरेट लखनऊ।
10. मु0अ0सं0-183/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कृष्णानगर लखनऊ, कमिश्नरेट लखनऊ।
• अभियुक्त नितेश कुमार शाह के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग –
1. मु0अ0सं0-165/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कृष्णानगर लखनऊ, कमिश्नरेट लखनऊ।
2. मु0अ0सं0-183/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कृष्णानगर लखनऊ, कमिश्नरेट लखनऊ।
अनावरित अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0-165/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कृष्णानगर लखनऊ, कमिश्नरेट लखनऊ।
2. मु0अ0सं0-183/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कृष्णानगर लखनऊ, कमिश्नरेट लखनऊ।
बरामदगी विवरण -
1. एक अदद ई-रिक्शा (मु0अ0सं0-165/2026 धारा 303(2) BNS)
2. एक अदद अन्य चोरी का ई-रिक्शाबरामद।
3. एक अदद सीटी-100 मोटर साइकिलUP92S2780 (मु0अ0सं0-183/2026 धारा 303(2) BNS) बरामद।
4. दो अदद अन्य चोरी की मोटर साइकिल (स्पेलण्डर-सीटी-100) नं0-UP30AY7586 व एक बिना नम्बर प्लेट चेचिस नं0-DUFBMH57388बरामद ।
