बुधवार, 15 अप्रैल 2026

गोण्डा- गरीब छात्र एवं छात्राओं को बांटी गई स्टेशनरी

शेयर करें:
गोण्डा- बेलसर के राज नरायन राम गनेश इंटर कॉलेज आजाद नगर में आज एक दर्जन गरीब बच्चों को डब्लूडब्लूओ संस्था के प्रमुख भारत भूषण पाडेय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संस्था के संस्थापक राम गनेश तिवारी एंव प्रबंधक  के गुरू हरिहर दत्त शुक्ल ने एक दर्जन छात्र एवं छात्राओं को पुस्तक एवं स्टेशनरी बांटी। स्टेशनरी पाने वाले कक्षा 5 कु. संध्या यादव, कु. नैंसी यादव, कु.लवी दुबे, कु. सुहानी सिंह कक्षा 6 आदर्श पाल, अफजल कक्षा 7 इशांत पासवान, कु. हिमांशी पांडे कक्षा 8 कु. रूबी चौहान कक्षा 9 कु. सोनी चौहान, कु. कविता चौहान, आजम रहे। इन 12 छात्र एवं छात्राओं को स्टेशनरी  यूनिफॉर्म संस्था उपलब्ध कराती है जो बड़े ही पारदर्शिता से संस्था अभिभावकों को सौप देती है।