शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, जारचा पुलिस की सटीक कार्रवाई!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, जारचा पुलिस की सटीक कार्रवाई!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// ग्रेटर नोएडा। थाना जारचा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 अप्रैल 2026 को थाना जारचा पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर छौलस मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से .32 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुलदीप कुमार (31 वर्ष) पुत्र जयराज, निवासी ग्राम आनन्दपुर, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में थाना जारचा पर मु0अ0सं0 71/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को उसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।