शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

लखनऊ : कल्याण सिंह कैंसर संस्थान एवं आई आई टी आर के बीच हुआ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर।||Lucknow: Memorandum of Understanding signed between Kalyan Singh Cancer Institute and IITR.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान एवं आई आई टी आर के बीच हुआ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान एवं भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के मध्य शुक्रवार को एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर एवं आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रो. मदन लाल ब्रह्म भट्ट, निदेशक, केएसएसएससीआई तथा डॉ. भास्कर नारायण, निदेशक, IITR उपस्थित रहे।
विस्तार
कैंसर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० वरुण विजय ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दोनो संस्थानो के बीच एक  समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है  यह समझौता विषविज्ञान (Toxicology) के क्षेत्र में अनुसंधान एवं इसके मानव स्वास्थ्य तथा पर्यावरण पर प्रभावों के अध्ययन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह सहयोग औद्योगिक,कृषि एवं पर्यावरणीय कारकों से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करते हुए विषविज्ञान अनुसंधान में अग्रणी भूमिका स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है। दोनों संस्थान वैज्ञानिक ज्ञान के विकास,नवाचार को बढ़ावा देने तथा सतत स्वास्थ्य पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। साथ ही, औद्योगिक एवं पर्यावरणीय रसायनों से उत्पन्न विभिन्न रोगों के लिए सरल एवं त्वरित निदान परीक्षण विकसित करने तथा उनके मानवों में उपयोग पर भी कार्य किया जाएगा।
यह MoU दोनों संस्थानों की सार्वजनिक स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा तथा वैज्ञानिक उन्नति के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसे सहयोगात्मक अनुसंधान एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के माध्यम से साकार किया जाएगा।
यह पहल विषविज्ञान के क्षेत्र में प्रभावी अनुसंधान परिणाम, नीतिगत सुझाव एवं जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी, जिससे समाज को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर केएसएसएससीआई के डीन डॉ० प्रमोद कुमार गुप्ता,चिकित्सा अधीक्षक,डॉ०वरुण विजय, IITR के वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. के सी कल्बे एवं डॉ. के एम अंसारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।