गोण्डा- सड़क पर पेड़ गिरने से दो बाइक सवारों की उसके नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दुर्जनपुर घाट के पास नवाबगंज बॉर्डर पर (पिपरी गांव) में एक पीपल का पेड़ मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग नवाबगंज तरबगंज रोड पर गिर पड़ा। इसके नीचे मोटरसाइकिल से तरबगंज की तरफ से आ रहे रिंकू (22) पुत्र काशीराम निवासी ग्राम सीरपुरवा धौरहरा थाना तरबगंज व अमित (20) पुत्र नक़छेद यादव निवासी ग्राम हरना टायर भोपतपुर थाना नवाबगंज दब गए। मौके पर ही दोनों व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पेड़ को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवा दिया गया है।