गौतमबुद्धनगर: दादरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
गौतमबुद्धनगर | 05 अप्रैल 2026
दो टूक// ग्रेटर नोएडा ,थाना दादरी पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सटीक सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 05 अप्रैल 2026 को थाना दादरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 06 प्रतिशत आवासीय प्लॉट के सामने से अभियुक्त दुष्यन्त पुत्र रमेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक .32 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दुष्यन्त (उम्र करीब 24 वर्ष) निवासी ग्राम रिठौरी, थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना दादरी में मु0अ0सं0 0140/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
बरामदगी:
- 01 अवैध तमंचा (.32 बोर)
- 01 जिंदा कारतूस (.32 बोर)
पुलिस का संदेश:
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने साफ किया है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।।
