शनिवार, 4 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: इश्क, शक और मौत का खौफनाक अंत: नोएडा में मंगेतर संग विवाद के बाद युवती की सड़क हादसे में मौत!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: इश्क, शक और मौत का खौफनाक अंत: नोएडा में मंगेतर संग विवाद के बाद युवती की सड़क हादसे में मौत!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा: शहर में एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार, धोखा और गुस्से के बीच एक युवती की जान चली गई। Noida के सेक्टर-51 के पास हुए इस सड़क हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवती को अपने मंगेतर पर शक था। इसी शक के चलते वह अपनी एक दोस्त के साथ उससे मिलने पहुंची। वहां पहुंचकर युवती ने अपने मंगेतर को कार में दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर जमकर कहासुनी हुई।

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद मंगेतर युवती को अपने साथ कार में लेकर वहां से निकल गया। लेकिन कुछ ही दूरी पर, सेक्टर-51 के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

इस भीषण हादसे में कार में सवार युवती की मौत हो गई, जबकि अन्य के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने मंगेतर समेत अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, मामला थाना सेक्टर 113 में दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश है।

फिलहाल, इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस दर्दनाक कहानी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।।