अम्बेडकरनगर :
जलालपुर में मनोनीत सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण।
जनहित के संकल्प के साथ बढ़ाने का आह्वान।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जलालपुर तहसील सभागार में शनिवार को शासन द्वारा नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन धूमधाम एवं औपचारिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। एसडीएम राहुल गुप्ता ने नवमनोनीत सभासदों - आशाराम मौर्या, सुरेश गुप्ता, विकास कुमार सोनकर, रामवृक्ष भार्गव और गौरव उपाध्याय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामप्रकाश यादव, पालिकाध्यक्ष खुर्शीदजहाँ, जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद, वरिष्ठ नेता राम किशोर राजभर, संजीव मिश्र, डॉ. शिवपुजन वर्मा, सीओ अनूप कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि तथा मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने नवनियुक्त सभासदों का माला एवं स्मृति चिह्न देकर उत्साहवर्धन किया।मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा:
“शासन ने जिन योग्य सभासदों को यह जिम्मेदारी दी है, वे जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि ये सभी सदस्य विकास के पथ पर तेजी से दौड़ लगाएंगे और क्षेत्र की हर समस्या का मूल समाधान करेंगे। समारोह का सफल संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया। सभी वक्ताओं ने नवमनोनीत सभासदों से जनहित एवं विकास कार्यों में कोई कोर-कसर न छोड़ने की अपेक्षा जताई।इस अवसर पर मानिक चंद सोनी, सभासद बेचन पांडे, अनुज सोनकर, लालचंद, शीतल सोनी, अजीत निषाद, विक्की गौतम, दिलीप यादव, विनय मिश्र, अरुण मिश्र, राधेश्याम शुक्ल, ओमप्रकाश पांडे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरा सभागार नवसंकल्प के जोश से ओत-प्रोत था।
