अम्बेडकर नगर :
मोहम्मद समर ने हाई स्कूल में 89.20% रिजल्ट लाकर जिले का मान बढ़ाया।
।। ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर के मोहल्ला मुरादाबाद निवासी मोहम्मद समर पुत्र बरकत अली ने ग्रिफिन पब्लिक स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर हाई स्कूल में 89.20% रिजल्ट लाकर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।
बुधवार को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का हाईस्कूल एवं इण्टर का परीक्षा परिणाम आया है। अम्बेडकरनगर जनपद के समाजसेवी बरकत अली के बेटे मोहम्मद समर ने हाई स्कूल में 89.20% रिजल्ट लाकर परिवार और जनपद का मान बढ़ाया है इस उपलब्धि पर जिले के लोग बच्चे समेत पिता को बधाई दे रहे हैं। बरकत अली ने ग्रिफिन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।
