लखनऊ :
स्मैक बेचने वाली महिला गिरफ्तार,48 ग्राम अवैध स्मैक बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोसांईगंज पुलिस टीम ने मंगलवार को अवैध रूप से स्मैक बेचने वाली एक शातिर महिला को गिरफ्तार कर उसके पास
48 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना गोसाईगंज पुलिस टीम ने बीते दिनांक 06 अप्रैल की देर रात्रि स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम महुराकला से ग्राम रामपुर में गस्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि तभी गोपेश्वर मन्दिर के पास एक महिला सामने की तरफ से आती हुई दिखायी दी जो कि पुलिस टीम को देखकर सड़क से नीचे उतरकर बैठ गयी और दाहिने-बाएं देखने लगी। संदिग्ध प्रतीत होने पर महिला आरक्षी द्वारा उससे पूछताछ की गयी तो व रास्ते से हटकर बैठने का कारण पूछा गया तो महिला घबरा गयी और इधर उधर देखने लगी। पुलिस टीम द्वारा महिला से कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि मेरे पास जो पर्स है, इसमें स्मैक की पुड़िया हैं। उक्त महिला से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम मौसमी पत्नी विरेन्द्र कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी रामपुर मजरा महुराकला थाना गोसाईगंज लखनऊ बताया। जिसके उपरान्त महिला की महिला आरक्षी द्वारा उसके पर्स की तलाशी ली गयी । लेडीज पर्स की चैन खोलकर देखा गया तो उसमें अखबार के कागज की पुडिया बनाकर कुल 63 अदद पुडियों में भूरे रंग का स्मैक बरामद हुआ। जिनका मौके पर इलेक्ट्रानिक तराजू से वजन किया गया तो 48 ग्राम पाया गया। महिला से स्मैक रखने का कारण पूछा गया तो महिला द्वारा बताया गया कि हम गरीब लोग हैं, इसे बेचकर हमें अच्छा मुनाफा होता है और इसी से जीवन यापन करते महिला को उसके द्वारा कारित अपराध से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध नियमानुसार अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार महिला का विवरण:-
1. मौसमी पत्नी वीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम रामपुर मजरा महुराकला थाना गोसाईगंज लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष
बरामदगी :
63 अदद कागज की पुड़ियों में अवैध स्मैक पाउडर (कुल वजन 48 ग्राम)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 विक्रान्त सिंह
2. उ0नि0 मो0 आसिफ
3. का0 शिवप्रताप
4. म0का0 पारुल
