सोमवार, 13 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: विश्व हिंदू महासंघ का 45वां स्थापना दिवस: ग्रेटर नोएडा में निकली भव्य शोभा यात्रा, गूंजे जय श्रीराम के नारे!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: विश्व हिंदू महासंघ का 45वां स्थापना दिवस: ग्रेटर नोएडा में निकली भव्य शोभा यात्रा, गूंजे जय श्रीराम के नारे!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर।
विश्व हिंदू महासंघ के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला गौतम बुद्ध नगर में भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-2 क्षेत्र में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में सनातन धर्म के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” के जयघोष और भगवा ध्वजों से भगवामय हो उठा।

यह शोभा यात्रा प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी नरेंद्र सिंह चौधरी के आवास (सेक्टर-2 बी, 140) से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पानी की टंकी पर पहुंची, जहां इसका समापन एक विचार गोष्ठी के साथ हुआ। यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में भगवा ध्वज और हृदय में सनातन संस्कृति के प्रति अटूट आस्था देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संयोजक देवेंद्र सिरोहा, जिला संरक्षक जेपी शर्मा, जिला प्रभारी चौधरी तेज सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष सूबेदार जिले सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र चौधरी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला अध्यक्ष नीलम राणा एवं महानगर अध्यक्ष किरण त्यागी ने भी अपने विचार रखते हुए हिंदू एकता और संगठन की आवश्यकता पर बल दिया।

जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के इतिहास, उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र नंदा, जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, एडवोकेट अनिल शर्मा, खेमचंद बैरागी, जिला कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह, जिला सचिव रविंद्र सिंह कसाना, संगठन मंत्री प्रमोद शर्मा, अंकुर शर्मा, नितिन गोड, सुधांशु तिवारी, राजीव रंजन द्विवेदी, शशांक मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इसके अलावा दादरी ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शर्मा, बिसरख ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, महानगर अध्यक्ष धनंजय सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, तथा महिला इकाई की साधना शर्मा, निहारिका बंसल, शशि सिंह, नेहा, नीलम कुशवाहा, साधना सिंह, रेखा सिंह, गीतिका शर्मा, पूजा पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

करीब 200 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। “गर्व से कहो हम हिंदू हैं” जैसे नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय और ऊर्जावान बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकता और समर्पण ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।।