सोमवार, 13 अप्रैल 2026

लखनऊ : एक्टिवा स्कूटी में निकले दो सांप, मचा हडकंप।।||Lucknow: Two snakes found in an Activa scooter in the PGI area, causing panic.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
एक्टिवा स्कूटी में निकले दो सांप, मचा हडकंप।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्रान्तर्गत हैवत मऊ मवैया के एक सर्विश सेण्टर पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया सर्विश के लिए आयी एक स्कूटी में दो सांप निकलने। और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विस्तार :
 जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र निवासी शिवम अपनी एक्टिवा यूपी 32 आर-क्यू 0660 को सर्विस कराने के लिए रविवार को मवैया स्थित होंडा सर्विस सेंटर पहुंचे थे। सर्विस के दौरान जब कर्मचारियों ने गाड़ी की जांच शुरू की, तो उन्हें वाहन के अंदर कुछ हलचल महसूस हुई। संदेह होने पर जब गहराई से निरीक्षण किया गया
तो उसमें सांप मिले। सर्विस सेंटर के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने सर्विस करने से मना कर दिया और युवक को सलाह दी कि पहले किसी तरह सांपों को बाहर निकलवाया जाए।तभी गाड़ी की सर्विस संभव होगी। यह सुनते ही युवक के होश उड़ गए और वह घबरा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से काफी - देर तक मशक्कत की गई। सावधानी बरतते हुए वाहन के विभिन्न हिस्सों को खोलकर जांच की गई, जिसके बाद एक्टिवा के अंदर छिपे दोनों सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की सांस ली। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सांपों को सुरक्षित बाहर निकाल लेने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।