मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने जान से मारने की नियति से हमला करने के 3 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने जान से मारने की नियति से हमला करने के 3 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि थाना धानेपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 130/2026, धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 118, (1), 296, 324(4), 125, 109 BNS व 3(1)द,ध एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 3 आरोपी अभियुक्तों अनिल कुमार, अजय कुमार व प्रदीप कुमार को कस्बा धानेपुर उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादनी द्वारा थाना धानेपुर को सूचना दी गई कि वह शौच के लिए बाहर गई थी कि विपक्षी रास्ते में उसे देखकर अश्लील भाषा का प्रयोग/हरकत करने लगे। इसके बारे में वह अपने पति से घर आकर बताई तो उसके पति विपक्षीयो से पूछने गए तो इसी बात से नाराज होकर विपक्षीगण गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडा, चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए। वादनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 3 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तीनो के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
अनिल कुमार पुत्र रामनरायन निवासी बाबूराम कस्बा धानेपुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
अजय कुमार पुत्र रामनरायन निवासी बाबूराम कस्बा धानेपुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।  
प्रदीप कुमार पुत्र नन्दलाल निवासी बाबूराम कस्बा धानेपुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत मुकदमा-
 01. मु0अ0सं0- 130/2026, धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 118, (1), 296, 324(4), 125, 109 BNS व 3(1)द,ध एससी/एसटी एक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।