मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

गोण्डा- थाना नवाबगंज पुलिस ने झपटमारी करने के 3 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त पल्सर बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- थाना नवाबगंज पुलिस ने झपटमारी करने के 3 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक को बरामद कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि थाना नवाबगंज पुलिस ने झपटमारी कर मोबाइल छीनने वाले अभियुक्तों अहमद रजा अंसारी, साहिबे आलम व अब्दुल बली अंसारी को दुल्लापुर क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीने गये मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त काले रंग की एक अदद पल्सर मोटरसाईकिल  UP43BD2269 बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 25 अप्रैल को वादी जमील अहमद पुत्र स्व0 मावूद अहमद ग्राम चक सिवरहाँ थाना नवाबगंज द्वारा थाना नवाबगंज को सूचना दी गई कि 25.4.2026 को समय करीब 13.25 बजे वह अपनी बाइक से दुकान का समान खरीद कर घर वापस जा रहा था की बाबापुरवा तालाब की पुलिया के पास पीछे से पल्सर पर सवार 3 अज्ञात व्यक्ति उसे ओवरटेक कर झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिए तथा मौके से भाग गये तथा छलपूर्वक उसके मोबाइल के माध्यम से बैक खाता से 55,000 हजार रू निकाल लिए है। तहरीर के आधार पर नवाबगंज पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में  अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक 27/28.04.2026 की रात्रि को थाना नवाबगंज पुलिस टीम को दुल्लापुर क्रासिंग के पास रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान तीनो अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीने गये मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाईकिल UP43BD2269 बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण -
अहमद रजा अंसारी पुत्र अनवर अंसारी निवासी मो0 संचरही कस्बा व थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
साहिबे आलम पुत्र शाह आलम निवासी मो0 संचरही कस्बा व थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
अब्दुल बली अंसारी पुत्र अरसद अंसारी निवासी मो0 संचरही कस्बा व थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 132/2026 धारा 304(2), 317(2), 61(2)क बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।