गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: इकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी का माल बरामद, डीसीएम समेत 3 आरोपी गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: इकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी का माल बरामद, डीसीएम समेत 3 आरोपी गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//गौतमबुद्धनगर। थाना इकोटेक-3 पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त डीसीएम वाहन के साथ 31 लोहे के चैनल और 71 जैक बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 22 अप्रैल 2026 को लोकल इंटेलिजेंस की सूचना पर चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम देवला की ओर जाने वाली सर्विस रोड से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दानिश, सलमान और नितीश उर्फ सूरज के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी दानिश कबाड़ी का काम करता है और चोरी का सामान खरीदकर उसे आगे बेचता था। सलमान और नितीश उसके सहयोगी के रूप में काम करते थे और चोरी की वारदातों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। पुलिस ने बताया कि बरामद डीसीएम गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर UP16KT1947) का उपयोग चोरी के माल को ढोने में किया जाता था, जिसे अब सीज कर दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में दानिश मूल रूप से बदायूं का निवासी है और वर्तमान में शाहबेरी में रह रहा था, जबकि सलमान अलीगढ़ और नितीश बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। तीनों फिलहाल गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में रहकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे।

इस संबंध में थाना इकोटेक-3 में मु0अ0सं0 154/26 के तहत धारा 305(A) और 117(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।।