शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

लखनऊ :कृष्णा नगर में 25 हजार का इनामिया बदमाश पुलिस पुलिस मुठभेड़ मे हुआ गिरफ्तार,कई सालो से बना हुआ था अपराध का पर्याय।।Lucknow:A criminal carrying a reward of 25,000 rupees was arrested in a police encounter in Krishna Nagar. He had been synonymous with crime for many years.||

शेयर करें:
लखनऊ :
कृष्णा नगर में 25 हजार का इनामिया बदमाश पुलिस पुलिस मुठभेड़ मे हुआ गिरफ्तार,कई सालो से बना हुआ था अपराध का पर्याय।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र मानस नगर के पास  गुरुवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में एक 25 हजार रुपए का इनामी हिस्ट्रीशीटर विपिन  घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लोक बंधु मे भर्ती कराया गया।उसके खिलाफ कई थानों में गैंगस्टर एक्ट समेत 20 मुकदमे दर्ज हैं। वह फरवरी में कृष्णानगर में 3 साथियों के साथ 3 घरों में चोरी की घटनाओं के बाद से फरार चल रहा था। इसका एक साथी कुलदीप यादव निजामपुर मल्हौर निवासी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इसके एक साथी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार लखनऊ के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र डूडा कालोनी मानस नगर रोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर इलाके की घेरा बंदी की तो इस दौरान पल्सर बाइक से आते दिखे संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के एक पैर में लगी, जिससे वह बाइक से गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से भाग मे कामयाब रहा। घायल बदमाश की पहचान हिस्ट्रीशीटर 25 हजार का इनामी बदमाश विपिन 
विपिन पुत्र गंगाराम निवासी तेहरा रंजीतखेड़ा निवासी ग्राम हरदी थाना मौरावां जनपद उन्नाव के रुप मे हुई जबकि इसका साथी कुलदीप यादव निजामपुर मल्हौर, लखनऊ निवासी फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, पीली धातु की दो चेन (एक में लॉकेट) और तीन अंगूठियां जब्त कर लीं। घायल बदमाश को इलाज के लिए 
लोक बंधु हास्पिटल मे भर्ती कराया।
DCP साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि थाना कृष्णानगर क्षेत्र में फरवरी महीने में तीन चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमों ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। मामले में एक आरोपी शिवम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि विपिन और कुलदीप यादव पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी कुलदीप यादव की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तार बदमाश विपिन के खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में गैंगस्टर समेत लगभग बीस मुकदमे दर्ज है।वही कृष्णा नगर मे आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है एक दशक से शहर मे अपराध का पर्याय बना हुआ है।
घर मे घुसकर तीन घरो मे की थी चोरी ।
पुलिस के अनुसार थाना कृष्णानगर पर पंजीकृत 1-मु0अ0सं0-073/2026 धारा 331(4)/305(a) भा0न्याय0सं0,2.मु0अ0सं0-104/2026, धारा-305(ए)/331(1) भारतीय न्या0 संहिता 3.मु0अ0सं0-134/2026 धारा-331/331(1) भारतीय न्या0 संहिता बनाम अज्ञात थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ, बावत अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर चोरी करने लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत है।  उपरोक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर द्वारा अभियोगों के सफल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 04 पुलिस टीमें गठित की गयीं  जिनके अनावरण हेतु लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान तीन अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की गई, जिनमें से एक अभियुक्त को थाना कृष्णानगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा चुका है। शेष अभियुक्त विपिन एवं कुलदीप फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु थाना कृष्णानगर पुलिस एवं सर्विलांस टीम (दक्षिणी) द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।
बदमाशो की तलाश के दौरान दिनांक 10.04.2026* को चार्ली कंट्रोल/लैपर्ड-5 के अनुपालन में देर रात्रि  संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। भागते समय वह लडखड़ा कर गिर गया तथा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया गया, जिससे अभियुक्त के पैर में गोली लगी। जिसका इलाज लोकबन्धु हास्पिटल में चल रहा है। घायल बदमाश की पहचान विपिन पुत्र गंगाराम निवासी तेहरा रंजीतखेड़ा निवासी ग्राम हरदी थाना मौरावां जनपद उन्नाव के रुप मे हुई है।
इसके  साथी कुलदीप यादव पुत्र रमेश यादव निवासी निजामपुर मल्हौर की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिस दी जा रही है।
गिरफ्तार इनामी बदमाश का आपराधिक इतिहास।
अभियुक्त विपिन के विरुद्ध लखनऊ कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगेस्टर एक्ट, एवं अन्य संगीन धाराओं में कुल-20 अभियोग पंजीकृत हैं।
1. मु0अ0सं0-209/2024 धारा-305/317(20/331(3) भा0 न्या0 संहिता थाना अलीगंज, कमिश्नरेट लखनऊ।
2. मु0अ0सं0-0406/2025 धारा 304(2)/317(2) भा0न्या0 संहिता थाना आशियाना, कमिश्नरेट लखनऊ।
3. मु0अ0सं0-417/2025 धारा 304(2)/317(2) भा0न्या0 संहिता थाना आशियाना, कमिश्नरेट लखनऊ।
4. मु0अ0सं0-208/2021 धारा 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना पारा, कमिश्नरेट लखनऊ।
5. मु0अ0सं0-129/2022 धारा-380/411/457 भादवि0 थाना पारा, कमिश्नरेट लखनऊ।
6. मु0अ0सं0-665/2018 धारा 380/411/457 भादवि0 थाना गुडम्बा, कमिश्नरेट लखनऊ।
7. मु0अ0सं0-757/2018 धारा 380/411/457 भादवि0 थाना गुडम्बा, कमिश्नरेट लखनऊ।
8. मु0अ0सं0-776/2018 धारा-41/411/414 बादवि0 थाना गुडम्बा, कमिश्नरेट लखनऊ।
9. मु0अ0सं0-189/2022 धारा-380/411/457 भादवि0 थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ।
10. मु0अ0सं0-231/2022 धारा-25/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट, थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ। 
11. मु0अ0सं0-477/2022 धारा-3(1) भा0 न्या0 संहिता, थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ।
12. मु0अ0सं0-362/2024 धारा-34/380/411/457 भादवि0 थाना मडियांव, कमिश्नरेट लखनऊ।
13. मु0अ0सं0-424/2024 धारा-3(5)/305/317(2)/331(4) भा0न्या0 संहिता थाना मडियांव, कमिश्नरेट लखनऊ।
14. मु0अ0सं0-440/2024 धारा-3(5)/305/317(2)/331(3) भा0न्या0 संहिता थाना मडियांव, कमिश्नरेट लखनऊ।
15. मु0अ0सं0-502/2024 धारा-3(5)/305/317(2)/331(4) भा0न्या0 संहिता थाना मडियांव, कमिश्नरेट लखनऊ।
16. मु0अ0सं0-505/2024 धारा-3(5)/305/317(2)/331(3) भा0न्या0 संहिता थाना मडियांव, कमिश्नरेट लखनऊ।
17. मु0अ0सं0-510/2024 धारा-3(5)/305/317(2)/331(3) भा0न्या0 संहिता थाना मडियांव, कमिश्नरेट लखनऊ।
18. मु0अ0सं0-073/2026 धारा 331(4)/305(a) भा0न्याय0सं0, थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ।
19. मु0अ0सं0-104/2026 धारा-305(ए)/331(1) भारतीय न्या0 संहिता, थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ।
20. मु0अ0सं0-134/2026 धारा-331/331(1) भारतीय न्या0 संहिता, थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ।
अनावरित अभियोग (जिसमें अभियुक्त विपिन उपरोक्त वांछित था) का विवरण ।
1. मु0अ0सं0-073/2026 धारा 331(4)/305(a) भा0न्याय0सं0, थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ।
2. मु0अ0सं0-104/2026 धारा-305(ए)/331(1) भारतीय न्या0 संहिता, थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ।
3. मु0अ0सं0-134/2026 धारा-331/331(1) भारतीय न्या0 संहिता, थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ।
4. मु0अ0सं0-183/2026 धारा-304(20/317(2) भारतीय न्या0 संहिता, थाना पीजीआई, कमिश्नरेट लखनऊ।
5. मु0अ0सं0-184/2026 धारा-304(20/317(2) भारतीय न्या0 संहिता, थाना पीजीआई, कमिश्नरेट लखनऊ।
6. मु0अ0सं0-172/2026 धारा-304(20/317(2) भारतीय न्या0 संहिता, थाना पीजीआई, कमिश्नरेट लखनऊ।
बरामदगी विवरण ।
1. एक अदद तमंचा 315 बोर,
2. एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस बरामद ।
3. एक अदद चैन (पीली धातु) मय लाकेट बरामद।
4. एक अदद चैन (पीली धातु) बरामद
5. तीन अदद अंगूठी (पीली धातु) बरामद।
6.  एक अदद मोटरसाइकिल पल्सर (UP32MC8337)