सोमवार, 6 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, ₹2 लाख नकद व चोरी की स्कूटी बरामद !!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, ₹2 लाख नकद व चोरी की स्कूटी बरामद !!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी, चोरी के वाहनों की बिक्री से प्राप्त करीब ₹2 लाख नकद, फर्जी नंबर प्लेटें और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

 गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

दिनांक 06 अप्रैल 2026 को सेक्टर-58 थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जुबलियेंट पार्क के पास से आरोपी राहुल उर्फ अतुल उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है और वर्तमान में गौतमबुद्धनगर के छपरौला क्षेत्र में रह रहा था।

 ऐसे देता था वारदात को अंजाम

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों आरिफ और अजहर (भरतपुर, राजस्थान निवासी) के साथ मिलकर पिकअप और अन्य बड़े वाहनों की चोरी करता था। चोरी के बाद वाहन अपने साथियों को सौंप देता, जो उन्हें आगे बेच देते थे।

वाहनों की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदल दी जाती थी। पुलिस को आरोपी की स्कूटी से कई चोरी किए गए वाहनों की नंबर प्लेटें भी बरामद हुई हैं।

 हाईटेक तरीके से करता था चोरी

आरोपी वाहन चोरी के लिए एलेन की, पेचकस, बोल्ट खोलने वाली चाबी और लंबी नोक वाले प्लास जैसे औजारों का इस्तेमाल करता था। वह वाहनों के लॉक तोड़कर और वायर जोड़कर उन्हें स्टार्ट कर लेता था।

 कई इलाकों में दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने नोएडा के सेक्टर-22, 57, 59 और 62 समेत कई इलाकों से पिकअप और अन्य वाहन चोरी किए थे। इन मामलों में अलग-अलग थानों में मुकदमे भी दर्ज हैं, जिनमें गाजियाबाद का कौशांबी थाना भी शामिल है।

 बरामदगी का पूरा ब्यौरा

  • चोरी की स्कूटी (UP14FN6765)
  • ₹2 लाख नकद (चोरी के वाहनों की बिक्री से)
  • तीन फर्जी नंबर प्लेट
  • चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण

 लंबा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी पर गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में वाहन चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं। इससे साफ है कि आरोपी लंबे समय से संगठित अपराध में सक्रिय था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।