गोण्डा- थाना मोतीगंज पुलिस ने चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 5 अदद मोबाइल व रुपये 200/- नगद बरामद किये है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 69/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस थाना मोतीगंज से संबंधित चोरी करने के आरोपी अभियुक्तों दिलीप गोस्वामी पुत्र रामअचल गोस्वामी निवासी ग्राम नकछेद पुरवा जिगिना बाजार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा व अमन गोस्वामी पुत्र स्व0 श्यामबिहारी गोस्वामी निवासी ग्राम चौबेपुर भटपुरवा मछली बाजार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा को राजगढ ईदगाह के पास थाना क्षेत्र मोतीगंज से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 5 अदद मोबाइल व रुपये 200/- नगद बरामद किये गये।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की वादी दिनेश वर्मा पुत्र रामतेज वर्मा निवासी ग्राम झगरूपुरवा पेड़ारन थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा द्वारा सूचना दी गई कि 23.3.2026 की रात अपने घर सोए थे, आधी रात में जब नींद खुली तो देखा कि उनका सैमसंग मोबाइल व उनके भाई का ओप्पो और भाभी का रियलमी मोबाइल भी अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर चोरी कर लिया गया है हम लोगों द्वारा मोबाइलों की काफी तलाश की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 3.4.2026 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण व विवेचना के दौरान दोनो आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 05 अदद मोबाइल व रुपये 200/- नगद बरामद किये गये।अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
