उन्नाव :
ट्रक से लोहे की पाइप चोरी करने वाला चालक गिरफ्तार।
दो टूक : उन्नाव जनपद के थाना सोहरामऊ
पुलिस टीम ने सोमवार को चोरी के माल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
गिरफ्तार युवक ट्रक ड्राइवर है उसने ट्रक से लोहे की पाइप चोरी कर लिया था।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा चोरी के माल के साथ शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
08.03.2026
कानपुर नगर के थाना पनकी इलाके के रहने वाले विकास शर्मा ने 8 मार्च को थाना सोहरामऊ पर तहरीर दी कि ट्रक संख्या UP92 T5892 के ड्राइवर द्वारा 12 टन 250 किलो लोहे का पाईप जो मेरे द्वारा आर्डर की गयी थी चोरी कर ली गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सोहरामऊ पर मु0अ0सं0-59/26 धारा 303(2)/317(2)/61(2) बीएनएस बनाम वाहन संख्या UP92 T5892 का चालक नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 09.03.2026 को थानाध्यक्ष श्री अरविन्द पाण्डेय,व0उ0नि0 श्री नरेन्द्र प्रताप मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त अनुज पुत्र हंसराज यादव उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम शेखपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव को कब्जे से 12 टन 250 किलो लोहे का पाईप लदा हुआ ट्रक व घटना में शामिल एक अन्य ट्रक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-
अनुज पुत्र हंसराज यादव उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम शेखपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव
बरामदगीः-
12 टन 250 किलो लोहे का पाईप लदा हुआ ट्रक व घटना में शामिल एक अन्य ट्रक
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- 01. थानाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय
02. व0उ0नि0 नरेन्द्र प्रताप
03. उ0नि0 मो0 रफीक
04. उ0नि0 एजाज खाँ
05. उ0नि0 हृदयनरायण
06. हे0का0 प्रभाकर राय
07. का0 अंकुश पवार
08. का0 भूपेन्द्र नाथ शुक्ला
