सोमवार, 9 मार्च 2026

लखनऊ : STF ने गोण्डा से 50 हजार का इनामिया को एमपी से किया गिरफ्तार।।||Lucknow: STF arrested a man carrying a reward of Rs 50,000 from Gonda, MP.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
STF ने गोण्डा से 50 हजार का इनामिया को एमपी से किया गिरफ्तार।।
दो टूक : यूपी एस०टीएफ ने थाना परसपुर गोण्डा में पंजीकृत मु०अ०सं० 5/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि० 11 पशु क्रूरता अधिनियम मामले मे फरार चल रहे 50 हजार का इनामी मो० बिलाल को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर गोण्डा लेकर आयी।
विस्तार : 
एस०टी०एफ० उ०प्र० लखनऊ ने वांछित एवं पुरस्कार घोषित सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एस०टी०एफ० उ०प्र० की विभिन्न टीमों एवं फील्ड इकाईयों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में संजीव कुमार दीक्षित अपर पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ०, लखनऊ के पर्यवेक्षण में पुरस्कार घोषित फरार अपराधियो के सम्बन्ध में सूचना संकलन की जा रही थी।
अभिसूचना संकलन के क्रम में एसटीएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना परसपुर, जनपद गोण्डा में पंजीकृत अभियोग में वांछित रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित अपराधी मो० बिलाल मध्य प्रदेश राज्य में छिपकर रह रहा है। इस सूचना पर उ०नि० प्रताप नारायण सिंह, मु०आ० दिलीप यादव, मु०आ० कुलदीप सिंह, भुपेन्द्र सिंह, मु०आ० शिवभोला शुक्ला, आ० चालक अफजाल की टीम द्वारा उपरोक्त स्थान पर पहुँचकर वांछित अभियुक्त मो० बिलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि इसका एक गिरोह है, जो यू०पी०, हरियाणा, पंजाब व बिहार आदि राज्यों से गोवंशीय पशुओं की असम, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में तस्करी करता है। दिनांक 05-01-2024 को यह अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर अपनी ट्रक नं0 यूपी 23 टी 9471 में गोवंशी पशु लोड करा रहा था, इसी दौरान स्थानीय पुलिस के आने की सूचना पर यह लोग मौके फरार हो गये। इस सम्बन्ध में थाना-परसपुर, जनपद गोण्डा में अभियोग पंजीकृत होने पर भागकर मध्य प्रदेश चला गया था और वही पर छिपकर रह रहा था।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मो० बिलाल:-
1- मु0अ0सं0 43/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि० एवं 11 पशु क्रूरता अधि० एवं 307 भादवि व 25/27 आर्म्स एक्ट थाना तरायसुजान कुशीनगर।
2-मु0अ0सं0 92/2024 धारा 3(1) गै० एक्ट थाना तरायसुजान कुशीनगर।
गिरफ्तार अभियुक्त को थाना परसपुर, जनपद गोण्डा में पंजीकृत 05/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध अधि० 11 पशु क्रूरता अधि० में दाखिल किया गया अग्रिम वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

मो० बिलाल पुत्र अजीज वार्ड नं0 17 लालबाग कनेटा रोड, थाना हसनपुर, अमरोहा।

गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय-

दुकान नं० 03 साई मार्केट ककरवाया, थाना क्षेत्र कोतवाली देहात, जनपद शिवपुरी, मध्य प्रदेश दिनांक 08-03-2026 समय 13.00 बजे।