मऊ :
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम प्रधान अनुपम देवी का बड़ा सम्मान।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी खण्ड विकास के इटौरा डोरी की ग्राम प्रधान अनुपमा देवी को ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए 11 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। अनुपमा देवी नेतृत्व में इटौरा डोरीपुर मे विकास के कई नए मानक स्थापित किए हैं और गांव को उत्तर प्रदेश की पहली पूर्णतः डिजिटल ग्राम पंचायत के रूप में पहचान मिली है। इटौरा डोरीपुर की ग्राम प्रधान अनुपमा देवी को ग्रामीण विकास और महिला सशक्ति करण में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए 11 मार्च को नई दिल्ली में
आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। अनुपमा देवी के नेतृत्व में इटौरा डोरीपुर ने विकास के कई नए मानक स्थापित किए हैं और गांव को उत्तर प्रदेश की पहली पूर्णतः डिजिटल ग्राम पंचायत के रूप में पहचान मिली है। गांव में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, सड़के, शव दाह, शुद्धपेयजल ,आरआरसी सेंटर,6 समूह से जुड़ी महिलाएं स्वरोजगार कर रही हैं। कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय के सुंदरीकरण ने गांव को आदर्श ग्राम पंचायत बनाया है।
