मऊ :
अन्तरजनपदीय शातिर एकल चोर गिरफ्तार,36 लाख का माल बरामद।।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने बन्द घरो की रेकी कर ताला तोड़कर चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल करीब 206 ग्राम सोने के आभूषण तथा 1536 ग्राम चांदी के आभूषण (कीमत लगभग 37 लाख रूपये) व नगद (52,500 रूपये )और चोरी में प्रयुक्त उपकरण तथा मोबाइल फोन बरामद किया गया।
विस्तार :
पुलिस अधीक्षक इलामारन ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र मे हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम एवं सर्विलांस टीम ने करीब 42 विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन व परीक्षण करने के पश्चात चोर की पहचान होने पर मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने मंगलवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र रेलवे स्टेशन के सामने रामलीला मैदान जाने वाली सड़क के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जो अपने कंधे पर स्लेटी रंग का बैग लेकर जा रहा था। पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम मनोज कुमार गुप्ता पुत्र रमेश्वर गुप्ता निवासी मूल तकिया धरहरा थाना लार जनपद देवरिया, हाल पता मिश्र नेवरी काशीपुर वार्ड नं0 05 थाना कोतवाली नगर जनपद बलिया बताया गया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से सोने का कुल 205.82 ग्राम तथा चांदी का कुल 1536 ग्राम आभूषण, चोरी की नकदी कुल 52500 रूपये , मकानों के ताले व आलमारी तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड (सुम्मी) तथा दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ के दौरान शातिर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मऊ के विभिन्न क्षेत्रों सहादतपुरा, ताजोपुर, बरपुर तथा कोपागंज क्षेत्र में मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। बरामद आभूषणों व नकदी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 331(4)/305(a) /317(2), 317(4), 111(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।
●चोरी की कमाई से मुम्बई तक बनाई अकूट सम्पत्ति।
अभियुक्त ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। अभियुक्तों द्वारा दिन में ऐसे मकानों की पहचान की जाती थी जिनमें ताला लगा होता था तथा रात्रि में मकान के मुख्य गेट, दरवाजे या छत के रास्ते घर में प्रवेश कर लोहे की नुकीली रॉड (सुम्मी) से ताला, बक्सा, आलमारी व लाकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली जाती थी। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी किये गये आभूषणों का कुछ हिस्सा बेच दिया जाता था तथा कुछ आभूषणों को सोनार से सत्यापित कराकर बैंकों से लगभग 12 लाख रुपये व 7 लाख रुपये के गोल्ड लोन प्राप्त किये गये थे। चोरी से अर्जित धन से अभियुक्त द्वारा मुंबई में झुग्गी खरीदना, जनपद बलिया में मकान बनवाना तथा अपनी पत्नी के नाम से बैंक में धन जमा करना भी स्वीकार किया गया है। अभियुक्त के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तथा चोरी से अर्जित संपत्ति के संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा जनपद मऊ के सहादतपुरा, ताजोपुर, बरपुर तथा कोपागंज क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार किया है और उससे सम्बन्धित जेवरात बरामद कराया है । परन्तु अभियुक्त द्वारा जनपद मऊ के कई अन्य स्थानों पर लगभग 20-25 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है , जिसके बारे में जानकारी की जा रही है ।
एकल चोर का आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 70/2026, धारा 331(4)/305(क)/ 317(2)/317(4)/111(2) बी.एन.एस. थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ
2. मु0अ0सं0 54/26 धारा 305/331(4)/ 317(2)/317(4) बी.एन.एस. थाना कोपागंज जनपद मऊ
3. मु0अ0सं0 57/26 धारा 331(4)/305(ए)/ 317(2)/317(4) बी.एन.एस. थाना सरायलखंसी जनपद मऊ
4. मु0अ0सं0 233/25 धारा 331(4)/305(ए)/ 317(2)/317(4) बी.एन.एस. थाना सरायलखंसी जनपद मऊ
5. मु0अ0सं0 134/24 धारा 380/457/411 भा0दं0वि0 थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
6. मु0अ0सं0 136/24 धारा 380/457/411 भा0दं0वि0 थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
7. मु0अ0सं0 359/08 धारा 380/457/411 भा0दं0वि0 थाना सरायलखंसी जनपद मऊ
8. मु0अ0सं0 1713/2010 धारा 380/457/411 भा0दं0वि0 थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
9. मु0अ0सं0 130/2005 धारा 380/457/411 भा0दं0वि0 थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर
10. मु0अ0सं0 99/2009 धारा 110 (जी) दंप्रसं थाना लार जनपद देवरिया
11. मु0अ0सं0 150/2007 धारा 394/412 भा0दं0वि0 थाना लार जनपद देवरिया
12. मु0अ0सं0 304/09 धारा 110 (जी) दंप्रसं थाना लार जनपद देवरिया
13. मु0अ0सं0 897/2013 धारा 110 (जी) दंप्रसं थाना लार जनपद देवरिया
14. मु0अ0सं0 80/2003 धारा 380/457/411 भा0दं0वि0 थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
15. मु0अ0सं0 15/2010 धारा 380/457/411 भा0दं0वि0 थाना उभांव जनपद बलिया
16. मु0अ0सं0 59/2003 धारा 380/457/411 भा0दं0वि0 थाना उभांव जनपद बलिया
